आज कल आये दिन बच्चों के exams से जुडी कई तरह की नयी नयी ख़बरें आती रहती हैं। लेकिन अब एक ऐसी ख़बर सामने आई है जिसमे एक बच्चे ने एग्जाम शीत पर पूरा दिल का चित्र बना डाला और उसमे उसकी अन्दर की चीजों को भी मेंशन किया है। ये एग्जाम शीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल हम आपको ये इसलिए बता रहे हैं क्योंकि इस एग्जाम शीत पर दिल का चित्र बना कर उसमे मेंशन की गयी बातें मेडिकल से नहीं बल्कि लड़कियों के नाम से जुडी हैं। जो काफी मजेदार भी है।
प्यारा सा दिल बनाकर लिखा लड़कियों का नाम
video देखने कल लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C65afAepWPQ/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि वीडियो में दिखाया गया है कि बच्चा अपनी आंसरशीट पर बहुत ही प्यारा सा दिल बनाता है। अब सवाल ये था कि उसे दिल के अलग-अलग हिस्सों का काम बताना था लेकिन यहां लड़का हार्ट पार्ट्स की लेबलिंग करने के बजाय उसके अपने दिल के अलग-अलग हिस्से में अपनी गर्लफ्रेंड्स के नाम प्रिया, नमिता, हरिता, रूपा, पूजा लिख देता है। इसके साथ ही उसने लड़कियों के बारे में भी बताया है कि वो कैसी थी।
यूजर दे रहे मजेदार प्रतिक्रिया
इस आंसरशीट पर दिल बनाकर मेडिकल की बातें लिखने के बजाय जो नाम मेंशन किये गये हैं वो काफी मजेदार है। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_memes_connection नाम के अकाउंट की तरफ से शेयर किया गया है। इसमें कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इससे पता चलता है कि ये लड़कियां इस लड़के से कितना जुड़ी हैं। वहीं दूसरे ने लिखा कि इस बच्चे ने ये आंसर अपने दिल से लिखा है। इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी हैं।
