आजकल की बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत खराब कर दी है। कुछ ही लोग होंगे जो आज के समय अपनी सेहत का ध्यान रखते होंगे या खाने पीने पर ध्यान रखते होंगे। ऐसे में जो लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं तो उनकी इसका असर बहुत सी चीज़ों पर दिखता है और आपके बालों पर भी। आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं, क्योंकि बालों का झड़ना आपकी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में अगर आपके बाल भी तेजी से और कम उम्र में ही झड़ रहे हैं तो अपनी डाइट में इन कुछ चीजों को शामिल करें तो चलिए जानते हैं।
बालों को झड़ने से रोकने का उपाय
प्रोटीन वाली चीज़ें
अगर आपके बाल झड़ते हैं तो इसका कारण एक ये हो सकता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है। आपको बता दें कि बालों में केराटिन पाया जाता है, जो प्रोटीन से बनता है। इसलिए अगर शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करना है तो अपनी डाइट में अंडा, पनीर, सोयाबीन, दालें, चिकन, मछली, बादाम, अखरोट आदि को शामिल करें।
आयरन की कमी
प्रोटीन के अलावा अगर शरीर में आयरन की कमी है तो बाल कमजोर हो जाते हैं और बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए अगर नेचुरल तरीके से बॉडी में आयरन की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, किशमिश आदि को शामिल करें।
बायोटिन और ओमेगा-3
बायोटिन भी बालों को जड़ों से मजबूत करता है तो इसके लिए डाइट में अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स, केला, मशरूम, मूंगफली को शामिल करें। इन चीज़ों को खाते हैं तो शरीर में बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड बढ़ जाता है और फिर स्कैल्प को नेचुरल पोषण मिलता है।
ये चीज़ें भी हैं जरूरी
इन सबके अलावा खाने में विटामिन A, C और E वाले फूड को शामिल करें जैसे कि संतरा, नींबू, आंवला आदि। वहीं, बालों की ग्रोथ चाहते हैं तो बॉडी को हाइड्रेट रखें और इसलिए पूरे दिन में कम से कम आठ-दस गिलास पानी जरूर पीएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
