आर्टिफिशियल स्वीटनर, जिसे Sugar Substitute भी कहते हैं। इसे आमतौर पर डायबिटीज के मरीज ज्यादा यूज करते हैं और ऐसे लोगों के पास भी ये होता है जो तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं। लेकिन इसे लेकर एक गंभीर बता सामने आई है। आर्टिफिशियल स्वीटनर से आपकी भूख में इजाफा हो सकता है, वेट लूज की बजाए मोटापा बढ़ सकता है।
University of Southern California के रिसर्चर्स द्वारा Nature Metabolism में एक स्टडी छपी। जिसमें बताया कि Sucralose, एक फेमस आर्टिफिशियल स्वीटनर है, जो ब्रेन फंक्शन और भूख के नियंत्रण को किस तरीके से प्रभावित करता है।
रिसर्च
ये स्टडी करने के लिए अलग-अलग शरीर के वजन वाले 75 प्रतिभागी शामिल करवाए गए। जिन्होंने अलग-अलग मौकों पर पानी, सुक्रालोज-स्वीटेंड ड्रिंक और शुगर-स्वीटेंड ड्रिंक का सेवन किया। फिर ब्रेन एक्टिविटी स्कैन की गई और पता चला कि सुक्रालोज हाइपोथैलेमस को स्टिमुलेट करता है, जो हंगर रेगुलेशन के लिए जिम्मेदार है। अब जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं उनमें ये चीज़ ध्यान देने लायक थी, जिससे भूख बढ़ गई।
Sucralose
आपको बता दें कि सुक्रालोज, जो आमतौर पर डाइट सोडा, बेक्ड आइटम्स और च्युइंग गम में पाया जाता है और चीनी की तुलना में करीब 600 गुना मीठा होता है पर इसमें कैलोरी नहीं होती। लेकिन इसकी एक सेफ शुगर सब्स्टिट्यूट के तौर पर मार्केटिंग की जाती है।
रिसर्चर्स में पाया गया कि ये ब्रेन के रिवार्ड और भूख तंत्र को बाधित कर देता है। वहीं, चीनी के उलट, जो इंसुलिन और जीएलपी-1 जैसे हंगर रेगुलेटिंग हार्मोन के रिलीज को ट्रिगर करता है। फिर सुक्रालोज इन संकेतों को सक्रिय नहीं करता और जिससे संभावित रूप से ज्यादा भोजन की लालसा और ओवरईटिंग हो जाती है।
रिसर्चर की राय
स्टडी की लीड रिसर्चर Dr. Kathleen Alanna Page का कहना है कि आर्टिफीशियल स्वीटनर अपनी मिठास के कारण ब्रेन को कैलोरी की उम्मीद करने के लिए धोखा देती है। ऐसे में जब अपेक्षित कैलोरी नहीं मिल पाती तो दिमाग लालसा बढ़ाकर और खाने के बिहेवियर को बदलकर एडजस्ट कर देता है। इसलिए आर्टिफिशियल स्वीटनर का सेवन करने वाले लोग कैलोरी की मात्रा कम करने के बजाय ज्यादा भोजन करते हैं।
सेहत का ख्याल
ब्रेन के फंक्शंस और हंगर कंट्रोल पर आर्टिफिशियल स्वीटनर के असर के बारे में ज्यादा अवेरनेस की जरूरत पर जोर डाला गया है। वे शुगर के लिए एक हेल्दी ऑप्शन की तरह तो हैं, लेकिन उसके चौंकाने वाले नचीजे हो सकते हैं, खासकर मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
