थका हुआ महसूस करना एक आम बात है। लेकिन मार्टिन एंडर्टन ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि हमेशा थका महसूस करना एक जानलेवा बीमारी का संकेत हो सकता है। रात में पसीना आना और हमेशा थका महसूस करना, मार्टिन की जिंदगी बदल कर रख दी। आमतौर पर मार्टिन हेल्दी थे, लेकिन जब थकान, मुंह में छाले और अचानक वजन घटने जैसी समस्याएं होने लगीं तो उन्होंने सीधा डॉक्टर को संपर्क किया।
डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बात
जब मार्टिन डॉक्टर के पास गए तो उन्हें चौंकाने वाली बात पता चली। उन्हें विटामिन की दवा देकर वापस भेज दिया गया था लेकिन जब हालत में कोई सुधार नहीं आया तो खून टेस्ट किया गया। जब रिपोर्ट सामने आई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। रिपोर्ट में पाया गया कि मार्टिन को Acute lymphocytic leukemia नाम का दुर्लभ और जानलेवा ब्लड कैंसर है।
30% बचने की उम्मीद, लेकिन हार नहीं मानी
डॉक्टर ने मार्टिन की कीमोथेरेपी से बचने की संभावना मात्र 30 प्रतिशत बताई। अगर ये किसी के साथ भी हो तो उसके पैरों के नीचे से भी जमीन निकल जाएगी, पर उन्होंने हार नहीं मानी। उनके 30 प्रतिशत जीने का मौका था, इसलिए उन्होंने लड़ने का फैसला किया और पॉजिटिव रहने की ठानी। वहीं, जून 2019 में उन्होंने स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन करवाया।
अपने दृढ़ निश्चय के साथ आज मार्टिन एक अच्छा जीवन जी रहे हैं। ल्यूकेमिया के बाद कुछ बदलावों के चलते अब वे काम नहीं कर पाते, जिन्हें पहले बेहद पसंद करते थे। जैसे कि DIY प्रोजेक्ट्स। उनके पीठ में अक्सर दर्द रहता है, जो बोन मैरो बायोप्सी और लम्बर पंक्चर के कारण हुआ है। पर अब वे इसे सहन करना सीख गए हैं और इस बात के लिए शुक्रगुजार हैं कि वे जिंदा हैं।
लक्षण और बचाव
आपको बता दें कि ल्यूकेमिया खून और बोन मैरो को प्रभावित करने वाला कैंसर है। इससे व्हाइट ब्लड सेल्स का असामान्य उत्पादन होता है। शुरुआती लक्षणों में लगातार थकान, बार-बार संक्रमण, आसानी से चोट लगना, वजन घटना, बुखार, रात में पसीना आना, और हड्डियों में दर्द शामिल है। वैसे ये लक्षण कई बार आम बीमारियों की तरह लग सकते हैं, इसलिए समय रहते ब्लड टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
