नहाना तो रोजाना जरूरी होता है। इससे एक तो शरीर साफ होता है और साथ ही रोज नहाने से फ्रेश भी फील होता है। फिर ऐसे में अगर आपसे पूछा जाए कि किस चीज से नहाते हैं तो आपका सीधी जवाब होगा साबुन। कुछ घरों में तो ऐसा माहौल है कि एक ही साबुन घर के सारे लोग इस्तेमाल करते हैं। जो सेहत के लिए खतरनाक भी है। और इससे खतरनाक बात करें तो एक्सपायर साबुन का उपयोग करना है।

वैसे साबुन का उपयोग करने से पहले शायद ही कोई इंसान होगा कि इस पर लगे लेबल को देखता होगा। फिर इस चक्कर में कई बार एक्सपायरी साबुन का यूज कर लिया जाता है। इसलिए इस लेख में एक्सपर्ट से जानेंगे एक्सपायर साबुन यूज करने के नुकसान।

Expired साबुन खराब होता है?

आपकोक बता दें कि एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सपायर साबुन अन्य सामानों की तरह खराब नहीं होते, लेकिन समय के साथ-साथ उसका प्रभाव कम हो जाता है। ऐसे में अगर एक्सपायर हो चुके साबुन को पहले से ही सही तरीके से स्टोर किया जाए तो ये बेहतर रह सकता है, लेकिन सही से स्टोर न किया जाए तो साबुन एक्सपायर होने के साथ काफी खतरनाक भी हो सकता है।

एक्सपर्ट की राय

वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा से इस मामाले पर बातचीत की। उन्होंने बातचीत में बताया कि एक्सपायर साबुन का उपयोग गंभीर साबित हो सकता है और त्वचा संबंधी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एक्सपायर साबुन का उपयोग करते हैं तो त्वचा में जलन और एलर्जी हो सकती है।

बैक्टीरिया से भरे साबुन

डॉ. करुणा का कहना है कि जो साबुन एक्सपायर हो चुके होते हैं उनमें बैक्टीरिया या फंगल ज्यादा होते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि साबुन को सही तरीके से स्टोर करने पर ये एक्सपायर के बाद भी असरदार होते हैं।

एक्सपायर साबुन की पहचान

चाहते हैं एक्सपायर साबुन की पहचान करना तो सबसे पहले उस पर लगे लेबल को देखें। चाहें तो आप देख कर और सूंघ कर भी पहचान कर सकते हैं। ऐसे में अगर साबुन का कलर फीका होता है तो इसे एक्सपायर समझें और वहीं अगर किसी भी तरह की कोई खुशबू नहीं आ रही है तो भी ये एक्सपायर हो चुका है। कुछ स्टेप्स को अपनाकर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं और कोशिश करें कि घर में सबका साबुन अलग-अलग हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *