इन दिनों लोग अपने चेहरे को हेल्दी और जवां रखने के लिए कई तरह की अलग-अलग ट्रीटमेंट करवाते हैं। जिसमे से कुछ लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग खुद को जवां दिखाने के लिए सर्जरी, और इन्जेक्शन का सहारा लेते हैं।

हालांकि इन ट्रीटमेंट में एक वैम्पायर फेशियल भी है जिसका यूज स्किन को जवां दिखाने के लिए किया जाता है। लेकिन हाल ही में इस वैम्पायर फेशियल को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अमेरिका के न्यू मैक्सिको में एक बिना लाइसेंस वाले स्पा में वैम्पायर फेशियल के जरिए तीन महिलाओं को एचआईवी हो गया है।

वहीं इसकी जानकारी खुद अमेरिका से सेंटर्स फॉर डिजीज एंड कंट्रोल (सीडीसी) ने शेयर की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर यह वैम्पायर फेशियल क्या है और साथ ही इस पूरे मामले के बारे में जानते हैं।

क्या होती है वैम्पायर फेशियल

वैम्पायर फेशियल, जिसे प्लेटलेट-रिच प्लाज़्मा माइक्रोनीडलिंग के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति के बाजुओं से खून को निकालकर फेस पर इंजेक्ट किया जाता है। बता दें कि इस प्रोसेस को जवां दिखने का सबसे अधिक किफायती विकल्प माना जाता है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स की माने तो इस फेशियल की पूरी प्रोसेस में 40 से 50 मिनट लगते हैं।

वहीं अगर किसी के चेहरे पर दाग-धब्बे हैं या फिर दूसरे निशान हैं तो इन्हें दूर करने के लिए ये प्रोसेस फॉलो किया जाता है। इतना ही नहीं कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैम्पायर फेशियल जैसे तरीके को यूज करने से ये प्लेटलेट्स नए स्किन सेल्स की ग्रोथ और कोलेजन को बूस्ट करने में हेल्प करती है। इससे स्किन के टेक्सचर में भी सुधार होता है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सीडीसी के मुताबिक न्यू मेक्सिको के एक स्पा में वैम्पायर फेशियल कराने के कारण तीन महिलाओं को एचआईवी संक्रमण हो गया है। हालांकि यह मामला साल 2018 की है जब महिलाओं ने मैक्सिको के एक बिना लाइसेंस वाले स्पा में वैम्पायर फेशियल कराया। इसके बाद जब इन महिलाओं की जांच की गई तो इन्हें एचआईवी संक्रमित पाया गया।

बता दें कि सीडीसी ने हर तरीके से जांच की और ये पाया गया कि महिलाओं ने न तो किसी इंजेक्शन से ड्रग्स ली है, न उन्हें संक्रमित खून चढ़ाया गया और न ही उन्होंने एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ कोई फिजिकल रिलेशन बनाएं हैं। ऐसे में मामले की पूरी जांच के बाद पाया गया कि महिलाओं पर जिन कॉस्मेटिक इंजेक्शन का इस्तेमाल हुआ है उसकी वजह से ही वे एचआईवी की चपेट में आई हैं।

वहीं न्यू मेक्सिको हेल्थ डिपार्टमेंट के उठाए गए कदमों के बाद साल 2019 में इस बिना लाइसेंस के चलने वाले स्पा बंद कर दिया गया। साथ ही ये एडवाइजरी जारी किया गया कि जिन लोगों ने यहां से फेशियल वैम्पायर कराया है उनकी कई जांचें फ्री में होंगी। इसमें करीब ऐसे 200 लोगों की जांच की गई जो स्पा के क्लाइंट रह चुके हैं। हालांकि इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।

HIV कैसे फैलता है

एचआईवी तब फैलता है जब संक्रमित खून या योनि तरल पदार्थ शरीर में प्रवेश करते हैं। क्योंकि शुरुआत में लक्षण हल्के हो सकते हैं। वहीं एचआईवी से पीड़ित लोगों को शायद पता नहीं चलेगा कि वे संक्रमित हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *