अकसर महिलाएं गर्मियों के दिनों में गर्मी से बचने के लिए अपने बालों का जूड़ा बना लेती हैं। इससे उन्हें गर्मी से काफी राहत मिलती है। इतना ही नहीं ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें सिर पर जूड़ा बनाए रखना काफी ज्यादा पसंद होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है हमेशा जूड़ा बनाए रखने से बालों के साथ सिर के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आप भी हमेशा बालों का जूड़ा बनाए रखती हैं तो अभी से सावधान हो जाएं। इससे आपको बालों से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। आइए जानते हैं हमेशा जुड़ा बनाए रखने से किस तरह की समस्या हो सकती है और जूड़ा बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
जूड़ा बनाए रखने से होने वाली प्रॉब्लमस
दरअसल रोजाना जूड़ा बनाए रखने से आपके सिर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिस वजह से आपके बाल कमजोर हो सकते हैं खासतौर पर जूड़े वाले जगहों की। वहीं बाल कमजोर होने की वजह से वे झड़ने लगते हैं और माथे से हेयर लाइन काफी पीछे चली जाती है। इसके अलावा लंबे समय तक जूड़ा बनाए रखने से सिर में ऑयल का सिक्रीशन बढ़ जाता है। जिस वजह से आपका स्कैल्प काफी ज्यादा ऑयली हो जाता जो खुजली और संक्रमण की वजह बनती है। इतना ही नहीं इससे सिर की नंसों पर भी प्रभाव पड़ता है जिससे सिर में दर्द और तनाव महसूस होने की समस्या हो सकती है। साथ ही यह हेयरस्टाइल महिलाओं में माइग्रेन की समस्या को भी ट्रिगर करती है।
जूड़ा बनाते समय इन बातों का खास ध्यान रखें
अगर आप जुड़ा बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो आप काफी हद तक जूड़ा बनाने से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं जैसे कि-
लगातार एक ही जगह पर जूड़ा बनाने से बचें
अगर आपको जूड़ा बनाने के बाद सिर दर्द या दबाव महसूस हो तो तुरंत उसकी जगह बदल दें। ऐसा करने से आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
रबर बैंड और क्लचर का सही चुनाव करें
वहीं महिलाएं अपने बालों के लिए जिस रबर बैंड और क्लचर का प्रयोग करती है उनका चुनाव सोच समझ करें ताकि वो न तो ज्यादा टाइट हो और न ही ढीला। साथ ही वो टाइट या खराब पकड़ वाले क्लचर के यूज से भी बचें।
हाई और बहुत ज्यादा टाइट जूड़ा न बनाएं
अगर आप जूड़ा बनाती हैं तो इस बात का खास ध्यान रखे कि जूड़ा बहुत ज्यादा टाइट और हाई न हो। दरअसल जूड़ा बहुत ज्यादा टाइट और ऊंचा होने से आपके सिर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए जरूरी है कि अधिक ऊंचाई पर जूड़ा बनाने की बजाय सिर के निचले हिस्से में लूज जूड़ा बांधे।
बालों को हमेशा सुलझा कर जूड़ा बनाएं
महिलाओं को हमेशा बालों को सुलझा कर ही जूड़ा बनाना चाहिए। दरअसल अनसुलझे बालों में बने जुड़े से सिर में अधिक खिंचाव होता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि बालों को हमेशा सुलझा कर ही जूड़ा बनाएं।
बन एक्सेसरीज का यूज ध्यान से करें
अकसर महिलाएं अपने जूड़े को खूबसूरत और आकर्षक दिखाने के लिए बन एक्सेसरीज का प्रयोग करती हैं जोकि सिर और बालों की सेहत दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में इस तरह के बन एक्सेसरीज का प्रयोग करते समय खास सावधानी बरते।
