आज के मॉडर्न जमाने में कई ऐसे लोग है जो अपनी रॉयल्टी दिखाने के लिए पार्टी, समारोह जैसे मौके पर अल्कोहल या बीयर पीना बेहद पसंद करते हैं। वहीं गर्मियों के दिनों में अल्कोहल लवर ठंडी बीयर पीना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लोग ठंडी बीयर पीना पसंद ही क्यों करते हैं। दरअसल इसके पसंद के पीछे की वजह साइंटिफिक है। दरअसल हाल ही में वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में इसके पीछे की वजह बताई है। बता दें कि मैटर जर्नल में हाल ही में पब्लिश एक स्टडी में बताया गया है कि चिल्ड बीयर आखिर इतनी अच्छी क्यों लगती है। इस स्टडी के दौरान रिसर्चर ने पानी के व्यवहार और एल्कोहॉलिक पेय पदार्थों में मौजूद इथेनॉल के अणुओं के बारे में अध्ययन किया है और चिल्ड बीयर का स्वाद बहुत ज्यादा टेस्टी लगने कई वजह बताई है। आइए इस स्टडी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ठंडी बीयर का स्वाद होता है बेहतर
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने बताया की इस स्टडी में उन्होंने ने पानी के व्यवहार और एल्कोहॉलिक पेय पदार्थों में मौजूद इथेनॉल के अणुओं के बारे में सावधानीपूर्वक स्टडी की है जिस बीच उन्होंने पाया कि इथेनॉल अल्कोहल का प्राथमिक रूप अलग-अलग तापमान के अधीन होने पर दिलचस्प व्यवहार करता है।
इतना ही नहीं स्टडी में कम अल्कोहल सांद्रता पर इथेनॉल ने पानी के अणुओं के चारों ओर पिरामिड के आकार की संरचना अपनाई थी। हालाँकि जैसे-जैसे अल्कोहल की मात्रा बढ़ती गई, इथेनॉल अणु एक श्रृंखला के समान एक सिरे से दूसरे सिरे तक संरेखित हो गए थे लेकिन इस बीच धरती के बढ़ते तापमान ने इन संरचनाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मतलब कि धरती का बढ़ता तापमान और बाकी कारक बीयर को बनाने में इस्तेमाल होने वाले Hop फूलों की संख्या और उनकी गुणवत्ता में गिरावट ला सकते हैं जिसकी वजह से बीयर की कीमत और उसका स्वाद दोनों बदल सकता है।
स्टडी में क्या पाया गया
वैज्ञानिक लेई जियांग बताते हैं कि ठंडी बीयर का स्वाद बेहतर होने की वजह से ही इसे बहुत ज्यादा पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा ये स्टडी शराब की मात्रा और स्वाद की धारणा के बीच संबंध पर प्रकाश डालता है। बता दें कि 5% से 11% तक अल्कोहल सांद्रता वाले पेय पदार्थों को 41°F (5°C) बीयर पीने के लिए अच्छा तापमान माना जाता है। वहीं हल्की बियर में आमतौर पर चार प्रतिशत से पांच प्रतिशत अल्कोहल होता है जबकि रोजाना और क्राफ्ट बियर में अल्कोहल की मात्रा पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक होती है। स्टडी के मुताबिक जब टेंपरेचर गिरता है तो संरचना अधिक सघन हो जाती है यही वजह है कि ठंडी बियर का स्वाद अधिक बढ़ जाता है।
