कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व माना जाता है। यह शरीर के अच्छे विकास के लिए जरुरी माना जाता है। खासतौर पर कैल्शियम बच्चों के बढ़ते विकास, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है लेकिन कुछ बच्चे दूध पीना पसंद नहीं करते। कुछ बच्चों को दूध पीना भी बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। ऐसे में पेरेंट्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि उनके शरीर में से कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें। दूध की जगह आप बच्चों की डाइट में कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

सोया प्रोडक्ट्स

यदि आपके बच्चों को दूध से एलर्जी हो या उन्हें दूध अच्छा न लगे तो आप कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिल्क या टोफू खिला सकते हैं। सोया मिल्क कैल्शियम से युक्त माना जाता है। वहीं टोफू प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है यह बच्चों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। टोफू आप बच्चे को खाने में आसानी से मिलाकर खिला सकते हैं।

चिया सीड्स

यह कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। यह सिर्फ कैल्शियम का ही अच्छा स्त्रोत नहीं होते बल्कि बच्चों की हेल्थ के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। आप इन्हें दही या स्मूदी में डालकर बच्चों को खिला सकते हैं। यह सिर्फ बच्चों के शरीर को कैल्शियम ही नहीं देगा बल्कि उनकी सेहत के लिए भी लाभकारी साबित होगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां

यह भी कैल्शियम से भरपूर मानी जाती हैं। आप अपने बच्चों की डाइट में पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ जैसी हरी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। यह उनकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगी क्योंकि इसमें कैल्शियम के अलावा आयरन, विटामिन-ए और विटामिन-सी जैसे कई पोषक भी पाए जाते हैं।

अखरोट

इसमें कैल्शियम के अलावा हैल्दी फैट्स, विटामिन-ई और प्रोटीन जैसे गुण भी मौजूद होते हैं। आप इन्हें बच्चों की डाइट में अलग-अलग तरह से शामिल कर सकते हैं। इनको भिगोकर या फिर हल्का भूनकर बच्चे की नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। इसका सेवन करने से बच्चों का दिमाग भी तेज होगा और हड्डियां भी मजबूत बनेगी।

तिल

बच्चों को यदि दूध पीना पसंद नहीं है तो आप कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए उनकी डाइट में तिल शामिल कर सकते हैं। यह कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन से भरपूर माने जाते हैं। बच्चे की डाइट में तिल का हलवा, चटनी या लड्डू खिला सकते हैं। ये चीजें न सिर्फ खाने में टेस्टी होगी बल्कि बच्चे के सेहत के लिए भी लाभकारी होगा। इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत होगी और शरीर की ताकत बढ़ेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *