आपने बहुत से लोगों को देखा होगा कि उनके बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं या आपके खुद के ही हो गए होंगे। ये जो सफेद बाल हैं आपकी खूबसूरती पर ग्रहण लगा देते हैं। आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण बाल सफेद हो जाते हैं।
ऐसे में फिर लोग बालों को काला करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग तो मार्केट से महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं और उपयोग करते हैं, लेकिन आप घर पर ही सिर्फ अनार के छिलके से अपने बालों को नेचुरली ब्लैक बना सकते हैं तो चलिए जानते हैं।
अनार के छिलकों से हेयर डाई
अनार के छिलकों से हेयर डाई बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक कप अनार के छिलकों को लें। फिर तवे पर सही से भूनें। भूनने के बाद ये हल्के काले हो जाएंगे। अब इनमें कलौंजी के दाने को डालें और दो मिनट तक सही तरीके से भूने।
पाउडर
अब जो मिश्रण तैयार हुआ है उसे मिक्सी में डाल कर पाउडर बनाएं। मिश्रण बनाने के बाद एक बाउल में निकाल लें और एक चम्मच आंवला पाउडर, एक छोटा कप सरसों का तेल डाल दें। फिर इस मिश्रण को सही तरीके से मिलाएं। लीजिए आपका नेचुरल हेयर डाई तैयार है।
जब मिश्रण को बालों में लगाएं तो करीब एक घंटे तक ऐसे ही रहने दें। तय समय के बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। ऐसा करते हैं तो आपके बाल नेचुरली डाई हो जाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
