मुंह सूखने का मतलब है कि आपको ज्यादा प्यास लग रही है। ऐसे में प्यास लगने पर पानी पीकर बात खत्म हो जाती है लेकिन आप शायद यह न जानते हों कि अगर आपको जरुरत से ज्यादा प्यास लग रही है तो यह सही संकेत नहीं होता। बार-बार प्यास लगना एक तरह की बीमारी होती है इसको जेरोस्टोमिया कहते हैं। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इसके लक्षण-कारण और इलाज बताते हैं।

क्या होता है जेरोस्टोमिया?

यह समस्या उस समय होती है जब पूरी मात्रा में लार न बन पाए। मुंह में पाया जाने वाला सलाइवरी ग्लैंड लार बनाने का काम करता है। इससे न सिर्फ आपका मुंह साफ रहेगा बल्कि मुंह अंदर से ल्युब्रिकेटेड भी होगा। इससे आपको मुंह में सूखने की समस्या नहीं होगी। जब जेरोस्टोमिया हो तो मुंह सूखता रहता है। यह समस्या डिहाइड्रेशन होने पर होती है इसके अलावा कुछ बीमारियां भी इसका कारण बन सकती है। इसके अलावा कुछ दवाईयां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है।

कारण

मुंह में जब पूरी मात्रा में लार न बन पाए तो जेरोस्टोमिया की समस्या होती है। इसके कारण बात करने के दौरान गला सूखता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे कि डिहाइड्रेशन, लंबे समय तक कोई दवाई लेना, मुंह से सांस लेना, कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी। कुछ गंभीर बीमारियों के कारण भी जेरोस्टोमिया हो सकता है जैसे कि सलाइवरी ग्लैंड में सूजन होना, डायबिटीज, अल्जाइमर स्ट्रोक।

लक्षण

. मुंह में से बदबू आना

. बार-बार प्यास लगते रहना

. टेस्ट में बदलाव आना

. नाक में सूखापन लगना

. कोई चीज निगलने में परेशानी होना

इलाज

इसका इलाज कारण पर निर्भर होता है। यदि किसी बीमारी के कारण जेरोस्टोमिया हो तो उस बीमारी का इलाज भी हो सकता है। यदि किसी दवाई के कारण जेरोस्टोमिया हो तो डॉक्टर मरीज की कंडीशन की जांच करते हुए दवाई बदल सकते हैं और उसकी डोज भी बदल सकते हं। इसके अलावा डायबिटीज जैसी बीमारी के कारण भी लक्षणों को मैनेज कर सकते हैं।

बचाव

. लिप्स ड्राई न होने दें। लिप बाम इस्तेमाल करें। इससे मुंह का सूखापन भी कम होगा।

. थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। जब भी आपको प्यास लगे तो पानी जरुर पिएं। कम पानी पीने से जेरोस्टोमिया की कंडीशन बिगड़ जाएगी।

. च्यूइंगगम जरुर चबाएं। इससे लार का प्रोडक्शन बढ़ेगा। इससे बार-बार गला सूखने की समस्या नहीं होगी।

. यदि लक्षण दिखें तो डॉक्टर को संपर्क जरुर करें। डॉक्टर से पूछकर ही बचाव और इलाज करवाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *