भारतीय घरों में धूप और अगरबत्ती जलाई ही जाती है। धार्मिक और आध्यात्मिक उद्देश्यों के अनुसार, लोग घर में धूप और अगरबत्ती जलाते ही हैं। लोगों का मानना है कि यदि घर में धूप और अगरबत्ती जलाई जाए तो वातावरण शुद्ध हो जाता है। इसके अलावा शरीर में भी पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। धूप और अगरबत्ती से निकला हुआ धुआं सुंगधित तो होता है लेकिन आप शायद यह न जानेते हों कि यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आइए आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कैसे धूप और अगरबत्ती से निकला धुआं आपकी सेहत को खराब कर सकता है।
धूप और अगरबत्ती में इस्तेमाल होते हैं कैमिकल्स
एक्सपर्ट्स की मानें तो धूप और अगरबत्ती को बनाने के लिए कई तरह के कैमिकल इस्तेमाल होते हैं। इसके अलावा इनको खूबसूरत दिखाने के लिए भी कैमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं। इन कैमिकल्स से निकलने वाला धुआं आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

धुएं से होंगी ये बीमारियां
एलर्जी
धूप और अगरबत्ती से निकलने वाले धुएं के संपर्क में यदि आप आते हैं तो आंखों में जलन, खुजली और गले में खराश जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। कई बार तो यह धुआं आंखों में से पानी आने का कारण भी बनेगा।
इम्यूनिटी होगी कमजोर
इस धुएं में कई तरह के कैमिकल होते हैं ऐसे में यदि आप इनके संपर्क में आते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाएगा। यदि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हुआ तो आपको अलग-अलग तरह की बीमारियों का खतरा होगा।
श्वसन तंत्र पर होगा असर
इसमें से निकलने वाले धुएं में प्रदूषक जैसे पार्टिकुलेट मैटर कार्बन मोनोऑक्साइड निकलते हैं। यह कैमिकल आपके श्वसन तंत्र को प्रभावित करेंगे जिससे सांस संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
दिल और फेफड़ों पर होगा असर
धूप और अगरबत्ती के धुए के संपर्क में यदि लंबे समय तक रहते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर ट्रिगर होगा जिसके कारण हार्ट और फेफड़ों का काम भी प्रभावित होगा। इससे आपको गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

कैंसर
इस धुएं में बैंजीन और पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन जैसे तत्व मौजूद होते हैं। यदि लंबे समय तक आप इस धुएं के संपर्क में रहते हैं तो कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी रहेगा।
ऐसे करें बचाव
. आर्टिफिशियल खुशबू और कैमिकल वाली अगरबत्तियों की जगह आप प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बनी अगरबत्तियां इस्तेमाल करें।
. यदि आपके घर में किसी को सांस संबंधी दिक्कतें है तो अगरबत्ती और धूप इस्तेमाल बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें।
. धूप और अगरबत्तियां जब भी इस्तेमाल करें तो घर में खिड़कियां और दरवाजे खुला रखें। इससे हवा अंदर आ सकेगी।
. अपने घर की हवा को साफ करने के लिए आप एयर प्यूरीफायर जरुर इस्तेमाल करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
