बस एक दो तीनों में होली का त्योहार आने वाला है। बच्चों से लेकर बड़े सभी इस त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। अबीर-गुलाल, कलर और स्प्रे का होली पर जमकर इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में होली खेलने के बाद कुछ लोगों को स्किन प्रॉब्लम हो जाती हैं। केमिकल वाले रंगों से स्किन एलर्जी या स्किन ड्राईनेस जैसी दिक्कतें होना आम बात है, लेकिन इन परेशानियों से बचने के लिए आपकी किचन में ही इसका इलाज छिपा है। ऐसे में अगर होली खेलने के बाद सही तरीके से नहाया जाए तो स्किन प्रॉब्लम से बचा जा सकता है और वहीं, होली के रंग को भी शरीर से आसानी से हटा पाएंगे।
हल्दी का पानी
ये तो होता ही है कि होली खेलते समय सभी लोग गंदे हो जाते हैं। होली में पानी से लेकर मिट्टी और रंग शरीर पर लग ही जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप बीमार न हों तो हल्दी का इस्तेमाल करें। हल्दी वाले पानी से नहाते हैं तो आपके शरीर पर लगे सभी कीटाणु मर जाएंगे, क्योंकि हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे स्किन को भी काफी फायदेमंद मिलते हैं। सबसे पहले पानी को हल्का गुनगुना करें और इसके बाद करीब एक कप हल्दी डालकर पानी मिक्स कर लें।
एप्पल साइडर विनेगर
कुछ लोग होते हैं जिन्हें अबीर-गुलाल से होली खेलना पसंद होता है और कुछ लोगों को पक्के रंगों से। इसलिए रंग को उतारना भी मुश्किल टास्क सा हो जाता है। ऐसे में अगर होली जमकर खेल ली है तो नहाने के पानी में एप्पल साइडर विनेगर जरूर मिलाएं। इस वजह से आपके शरीर से पक्का रंग बिना मेहनत के उतर जाएगा। इससे स्किन को नुकसान नहीं होगा। सबसे पहले बाल्टी में पानी लें और उसमें 4 से 5 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर लें।
नहाने के पानी में नीम के पत्ते
आपको बता दें कि नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं तो ऐसे में केमिकल वाले रंगों से होने वाली स्किन एलर्जी से बचने के लिए नहाने के पानी में नीम के पत्ते उबालकर मिलाएं, इससे आपको जरूर फायदा होगा। सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी से साफ करें और इसके बाद एक बर्तन में पानी रखकर गैस पर चढ़ाएं। इस पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद गैस को बंद कर दें और पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। इसलिए ऐसे में नहाने जाएं तो नहाने वाले पानी में मिला लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
