बहुत से लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए डाई लगाते हैं, लेकिन इनका लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो बालों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में कुछ महिलाएं अच्छे रिजल्ट के लिए पार्लर में जाकर हेयर कलर भी करवा लेती हैं और उनका मोटा पैसा खर्च हो जाता है। जो लोग पार्लर नहीं जा पाते हैं बाजार से डाई लाकर घर में बालों को कलर कर लेते हैं। ऐसे में जो केमिकल वाला कलर होता है वो बालों में लगाने से बाल जल्दी सफेद और टूटने लगते हैं। इसलिए आप घर पर ही नेचुरल हेयर डाई तैयार कर इस्तेमाल करें। और आपको बता दें कि इसके लिए बाजार से कुछ भी सामान लाने की जरूरत नहीं है।
आलू के छिलके
इस हेयर डाई को आप आलू की सब्जी के छिलके से बना सकते हैं। इसे लगाते हैं तो बाल एक तो काले होंगे और साथ ही हेयर वॉश करने के बाद सिल्की, शाइनी और सॉफ्ट भी नजर आएंगे।
आलू के छिलके से डाई
आप घर पर बैठे ब्रांडेड जैसी नेचुरल डाई बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलें और फिर एक बर्तन में इसके छिलके इकट्ठे करें। इसके बाद एक कप पानी डालें और ये छिलके डाल दें, फिर अच्छी तरह से उबाल लें। थोड़ी देर तक इसे धीमी आंच पर पकने दें और फिर ठंडा होने पर बर्तन में भरकर रख दें।
इस डाई को लगाने का तरीका
कोशिश करें इसे आप हमेशा साफ और गीले बालों में लगाएं ताकि आपको रिजल्ट अच्छा मिलेगा। आपने अब जो ये मिश्रण तैयार किया है इससे तीन से पांच मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें। फिर 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर बालों को नॉर्मल पानी से धो लें।
आलू के छिलकों के फायदे
आपको बता दें कि आलू के छिलकों में भरपूर मात्रा में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम होता है। वहीं, इससे तैयार डाई में विटामिन ए, बी और सी मौजूद हैं, जोकि बालों के स्कैल्प पर जमे एक्ट्रा ऑयल को हटा देते हैं।
शकरकंदी के छिलका का हेयर मास्क
बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए शकरकंदी के छिलके से हेयर मास्क बनाएं। इसे बनाना चाहते हैं तो शकरकंदी का छिलका निकाल लें, इसके बाद अंडे के सफेदी को मिला दें। अब जो मास्क तैयार किया है उसे बालों पर लगाएं। जब ये पेस्ट सूख जाए तो बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। वहीं, शकरकंदी के छिलके से पाउडर बनाकर उसे स्टोर भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे धूप में न सुखाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
