बाल झड़ने की समस्या काफी लोगों को परेशान करती है। बदलती लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र के लोगों का भी यही हाल है। महिला हो या पुरुष हर कोई बाल झड़ने की समस्या से परेशान है। आजकल के समय में लोग बाल झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए लोग केमिकल वाले शैम्पू का उपयोग करते हैं और फिर हेयर फॉल शुरू हो जाते हैं। वैसे इनको आयुर्वेदिक तरीके से ठीक किया जा सकता है।
बालों के लिए ब्राह्मी

जी हां, आपने सही सुना। ब्राह्मी के उपयोग की मदद से आप बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। आपको बता दें कि ब्राह्मी बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे सिर की त्वचा को शांत कर बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है और बालों को घना करने के साथ-साथ जड़ें भी मजबूत होती हैं।
ब्राह्मी का तेल
बालों में ब्राह्मी के तेल लगाने से हेयर स्वस्थ रहता है और वे घने बने रहते हैं। इसे सिर पर लगाते हैं तो सिर पर ब्लड का फ्लो बेहतर होता है और बालों को नेचुरली तरीके से पोषण मिलता है। वहीं, इसके उपयोग से बाल कम गिरते हैं।
हेयर मास्क
बालों में ब्राह्मी पाउडर का हेयर मास्क भी अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिए ब्राह्मी पाउडर के दो से तीन चम्मच लें और पानी में घोलकर एक पेस्ट बनाएं। पेस्ट को लगाने के बाद कम से कम आधे घंटे के बाद किसी माइल्ड शैम्पू से सिर को धो लें। इसकी मदद से बाल मजबूत होने के साथ-साथ स्कैल्प भी स्वस्थ रहता है।
ब्राह्मी और नीम के पाउडर
ये दोनों ही चीज़ें बालों के लिए काफी फायदेमंद हैं। बालों में नीम का उपयोग करते हैं तो डैंड्रफ और सिर की समस्या दूर हो जाती है और अच्छी बात ये है कि इसे आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए ब्राह्मी पाउडर और नीम पाउडर को एक समान लें और पानी में मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। तैयार करने के बाद इसे सिर और त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे तक के लिए रहने दें, फिर किसी शैम्पू से धो लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
