दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जो कई तरह की अजीबोगरीब बीमारियों से ग्रसित होते हैं। जिसे देख लोग ही नहीं डॉक्टर भी काफी हैरान होते हैं। ऐसे में इन दिनों जापान का एक शख्स काफी सुर्खियों में है। दरअसल उस शख्स को एक अजीब सी बीमारी हो गई है। जिस वजह से उसकी उंगलियां पिंग-पोंग बॉल की तरह सूजने लगती है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला जापान के नागोया शहर के एक शख्स की है जिसका नाम शोगो योशिदा है। वहीं यह शख्स एक जेनेटिक कंडीशन से ग्रसित है। इस बीमारी में उस शख्स की उंगलियां पिंग-पोंग बॉल की तरह सूज जाते हैं। ऐसे में लोग उसे घिनौने तरीके से देखते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योशिदा ने बताया कि वह पैचीडर्मोपेरियोस्टोसिस (पीडीपी) यानी एक दुर्लभ जेनेटिक कंडीशन से पीड़ित है। जिस वजह से उसकी उंगलियां छोटी गेंदों की तरह सूज जाती हैं। वहीं लोग उसकी उंगलियां देखकर उसके साथ काफी अजीब बिहेव करते है।

आखिर क्या होती है पैचीडर्मोपेरियोस्टोसिस

पैकीडर्मोपेरियोस्टोसिस, जिसे प्राथमिक हाइपरट्रॉफिक ऑस्टियोआर्थ्रोपैथी (PHO) के रूप में भी जाना जाता है। यह एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार है जिसकी विशेषता त्वचा का मोटा होना (पैकीडर्मिया), उंगलियों और पैर की उंगलियों का क्लबिंग (डिजिटल क्लबिंग) और असामान्य हड्डी की वृद्धि (पेरीओस्टोसिस) है। यह मुख्य रूप से त्वचा और हड्डियों को प्रभावित करता है।

क्या है इसके लक्षण

चेहरे की त्वचा का मोटा होना

अत्यधिक पसीना आना

जोड़ों में दर्द और सूजन होना

कब होता है ये बीमारी

आमतौर पर यह बीमारी किशोरावस्था या शुरुआती वयस्कता के दौरान शुरू होता है। यही नहीं पैकीडर्मोपेरियोस्टोसिस ऑटोसोमल प्रमुख तरीके से विरासत में मिल सकता है। वहीं इस बीमारी का इलाज लक्षणों के प्रबंधन पर केंद्रित है और इसमें दर्द से राहत और अन्य सहायक उपायों के लिए नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAIDs) शामिल हो सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *