आज हर दूसरे इंसान को फैटी लीवर की समस्या है। इसके पीछे का कारण हमारा गलत खानपान और बदलती जीवनशली है। ऐसे में फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे काफी लोग अलग अलग तरह से इलाज करके खुद को ठीक भी कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें आयुर्वेद में भी इसका इलाज संभव है। इसी से जुडी जानकारी देने के लिए AIML ayurveda Pvt. Limited की तरफ से जालंधर के स्थानीय होटल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमे The Veda Vibe Ayurvedic Panchakarma centre के पंचकर्मा स्पेशलिस्ट डॉ. अरुण कुमार ने जानकारी दी।

पंचकर्मा थेरापीज़ बड़े लीवर ट्रांसप्लांट से बचा सकती है

डॉ. अरुण ने बताया कि आयुर्वेदिक माध्यम से किस तरह से non-alcoholic fatty liver disease से राहत मिल सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह से आप अपनी पाचन शक्ति ठीक रख सकते है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पंचकर्मा थेरेपीज लोगों को बड़े लीवर ट्रांसप्लांट जैसे ऑपरेशन से भी बचाने में कारगर है, वो भी एक नेचुरल तरीक़े से।

लाइफ स्टाइल मॉडिफिकेशन और diet को फॉलो करना है जरुरी

डॉ अरुण ने बताया कि अगर आप non-alcoholic fatty liver disease से राहत पान के लिए आयुर्वेदिक मेडिसिन और पंचकर्मा थेरेपीज ले रहे है तो उसके साथ लाइफ स्टाइल मॉडिफिकेशन भी जरुरी है। साथ ही आपको अपनी डाइट में भी काफी चीजों को चेंज करना होगा। तभी आयुर्वेद का पॉजिटिव असर आपकी बॉडी में देखने को मिलेगा।

आखिर क्या होता है फैटी लीवर

डॉ अरुण ने बताया कि फैटी लीवर एक गंभीर बीमारी है जो आपके मेटाबॉलिक फंक्शन को स्लो कर देता है। इतना ही नहीं इससे बॉडी में बीपी, शुगर, ओबेसिटी, cholesterol लेवल high, एसिडिटि और कई सारी बीमारियां भी लगनी शुरू हो जाती है।

आने वाले खर्चे से खुद को बचाएं

डॉ. अरुण ने बताया कि अगर आप इस तरह की बिमारियों में होने वाले खर्चे से बचना चाहते हैं, तो सेहत के लिए आयुर्वेद सबसे बेस्ट आप्शन है। वहीँ आप detoxification के लिए पंचकर्मा माध्यम को भी अपना सकते हैं। इससे न केवल आपकी सेहत अच्छी होगी बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ में भी सुधार होगा। साथ ही बिमारियों से आप दूर रह पाएंगे और होने वाले खर्चे  से बच पाएंगे।

इस मौके पर डॉ. विनय मल्होत्रा, डॉ. सुनील कालरा, डॉ.नीरज कालरा, डॉ. भारत भूषण, डॉ. हनीश पुरी, डॉ. एके पुरी, डॉ. राज, डॉ. पवन, डॉ. दुनीशा मनकोटिया, परमेश्वर सिंह, श्री पुनित शर्मा, श्री सुनील यादव और हरप्रीत मौजूद रहें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *