बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनकी फिटनेस और खूबसूरती के भी दीवाने हैं। एक बेटी की मां होने के बाद भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हैं। ऐसे में फीमेल फैंस भी उनकी तरह कर्वी फिगर पाने की चाह रखती हैं। यदि आप भी प्रियंका जैसा फिगर पाना चाहती हैं तो आज आपको उनकी फिटनेस का सीक्रेट बताते हैं। आपको बताते हैं कि किस खास डाइट से प्रियंका खुद को फिट रखती हैं।
कार्डियो करती हैं प्रियंका
एक्ट्रेस की वर्कआउट रुटीन के बारे में बात करें तो वह वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, योग, रनिंग, स्किपिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज जरुर करती हैं। इन्हीं सब एक्टिविटीज के जरिए वह खुद को फिट रखती हैं। आपको बता दें कि वेट ट्रेनिंग से उनकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा उनका मेटाबॉल्जिम रेट भी बढ़ता है। रोज योग करने से उनकी फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है और स्ट्रेस भी दूर होता है।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/BmK0GPBAzDa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
लिक्विड डाइट पर करती हैं फोकस
एक्ट्रेस की डाइट की अगर बात करें तो वो ज्यादातर पानी और लिक्विड डाइट ही लेती हैं। फ्रेश जूस भी वह पीती हैं और कैफीन से दूर रहती हैं। इसके अलावा दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी भी जरुर पीती हैं। लंच में वह घर का बना देसी खाना दाल, चावल, रोटी, सूप, सलाद और ताजा फल लेती हैं। इसके अलावा प्रोटीन इनटेक के तौर पर वह ग्रिल्ड चिकन, फिश, उबले अंडे भी खाती हैं।
पैदल चलना पसंद करती हैं एक्ट्रेस
प्रियंका का मानना है कि यदि आप अपनी रुटीन में छोटे-मोटे बदलाव करेंगे तो फिटनेस गोल अचीव कर सकते हैं। वह लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से जाना पसंद करती हैं। इसके अलावा गाड़ी में जाने की जगह पैदल चलती हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/CsExWOrp6By/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
इन्हीं कुछ आदतों को फॉलो करके प्रियंका खुद को फिट एंड फाइन रखती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
