मेकअप तो जरूरी होता है, लेकिन उसके साथ ही खूबसूरत आइब्रो चेहरे की सुंदरता में भी चार चांद लगा देती है। कहते हैं न अखियों से गोली मारे तो ऐसे में कातिलाना आंखों के लिए खूबसूरत और परफेक्ट शेप वाली आइब्रो भी जरूरी है। ऐसे में अगर आइब्रो की शेप सही है तो तो चेहरे की लुक ही बदल जाती है। चेहरे के सारे फीचर्स शार्प और क्लीन नजर आने लगते हैं, लेकिन खूबसूरत और परफेक्ट शेप वाली आइब्रो बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आप पार्लर जाना पसंद नहीं करतीं या आलस फील होता है तो इन कुछ आसान घरेलू तरीकों से खुद ही आइब्रो को आप शेप दे सकती हैं।
ध्यान में रखें ये बात
हर किसी के चेहरे पर अलग तरह की शेप की आइब्रो सूट करती है। इसलिए ये बात को समझना जरूरी है कि चेहरे के हिसाब से किस तरह की आइब्रो ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
फेस के हिसाब से
गोल फेस- जिनका राउंड फेस हैं, उनपर आर्च वाली आइब्रो अच्छी लगेगी, ताकि चेहरे का लुक बैलेंस रहे।
ओवल फेस- ओवल फेस है तो उन पर हल्की कर्व वाली आइब्रो बेस्ट लगती हैं।
स्क्वायर फेस- सॉफ्ट आर्च या हल्की राउंड आइब्रो अच्छी लगेगी, इससे फेस के हिसाब से एक दम परफेक्ट लुक मिलेगा।
हार्ट शेप फेस- इनपर नेचुरल और सॉफ्ट कर्व वाली आइब्रो परफेक्ट लगेगी।
परफेक्ट शेप के लिए करें ये काम
चाहते हैं कि आपकी आइब्रोज को सही शेप मिले तो पहला स्टेप ये है कि इन्हें सही तरीके से ब्रश करें और उसी डायरेक्शन में ब्रश करें, जिस तरह से आइब्रोज को शेप-अप करना चाहती हैं। इसके लिए स्पूली का इस्तेमाल करें या फिर बेबी टूथब्रश का।
ब्रश करने के बाद पतली और छोटी कैंची लें और बाल ट्रिम करते समय बालों को नीचे से ऊपर तरफ काटें। ऐसा करने से कैंची आइब्रो को घना लुक देती है। इस दौरान स्पूली यानी गोल वाला आइब्रो ब्रश की मदद से ऊपर की तरफ पुश करें। ऐसे में अगर बालों को ऊपर से नीचे की तरफ काटेंगी तो आपके बाल सीधे कटेंगे। फिर आपकी आइब्रो घनी की जगह हल्की दिखेंगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
