आपने देखा होगा बहुत से लोग हमेशा हँसते रहते हैं। फिर चाहे कैसी भी कंडीशन हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा हसना भी एक बीमारी है। जी हाँ हाल ही में बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी को हंसने की बीमारी हो गयी है। यूँ तो हंसना एक नेचुरल प्रोसेस है। लेकिन अगर कोई हद से ज्यादा ही हँसता है तो वो एक नयूरोलोजिकल डिसऑर्डर है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का ने एक पुराने वीडियो इंटरव्यू में दी है।
हंसना एक समस्या है

बता दें अनुष्का ने खुलासा किया कि वह एक दुर्लभ हंसने की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके कारण एक बार हंसना शुरू करने के बाद उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने खुलासा किया कि, ‘मुझे हंसने की बीमारी है, आप इसको जानकर हैरान हो सकते हैं। क्या हंसना एक समस्या है?’ हां मेरे लिए है। अगर मैं हंसना शुरू कर दूं तो 15 से 20 मिनट तक नहीं रुक पाती। उनके मुताबिक इसकी वजह से उन्हें शूटिंग में बहुत दिक्कत होती है और कई बार उन्हें शूटिंग रोकनी भी पड़ती है।
आखिर क्या है ये Laughing डिसऑर्डर
बता दें इस बारे में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि हंसने की बीमारी को मेडिकल टर्म में स्यूडोबुलबार इफेक्ट कहते हैं। स्यूडोबुलबार इफेक्ट से पीड़ित पेशेंट अचानक हँसे लगता है और काफी देर तक अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। कई न्यूरोलॉजिकल रोग, जैसे मोटर न्यूरॉन डिजीज (एमएनडी)/एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (एएलएस), मल्टीपल स्केलेरोसिस (एमएस), ब्रेन स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, या दर्दनाक मस्तिष्क की चोट, स्यूडोबुलबार इफेक्ट इसका कारण बन सकते हैं। डॉ. कुमार ने बताया कि हँसने की बीमारी को एक मानसिक बीमारी समझ लिया जाता है, हालांकि ऐसा है नहीं। चूंकि इसके लक्षण इमोशनल दिखाई देते हैं और कारण ब्रेन डिस्फंक्शन से रिलेटेड है इसीलिए इसे एक न्यूरोसाइकिएट्रिक बीमारी माना जाता है।
इसका इलाज कैसे होता है
बता दें हंसते समय गहरी, आरामदेह और धीमी सांस लेने से मदद मिल सकती है। अपने दिमाग को किसी दूसरी जगह डिस्ट्रैक्ट करने पर भी इससे बचने में हेल्प होती है। कंधे, गर्दन के आसपास की मांसपेशियों को आराम देना भी मददगार है। इसके अलावा इस बीमारी के लिए आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।
