महिलाओं के इनर वियर ब्रा को लेकर कई मिथ सुनने को मिलते हैं। जैसे कि यदि आप ब्रा पहनकर सोएंगे तो ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है, अगर आप टाइट ब्रा पहनेंगी तो ब्रेस्ट की शेप खराब होगी। वहीं यदि प्रेग्नेंसी में आप ब्रा पहनती हैं तो ब्रेस्ट मिल्क की सप्लाई पर भी असर होगा। ये सारे मिथ आपने कई बार सुनें होंगे खासतौर पर जो महिलाएं फैशनेबल पैडेड ब्रा पहनती हैं उन्हें अक्सर बोला जाता है कि ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है कि पैडेड ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

क्या पैडेड ब्रा बढ़ाएगी कैंसर का खतरा?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो भारतीय समाज में ब्रा को लेकर कई सारी धारणाएं फैली हैं। ऐसा माना जाता है कि ब्रा पहनकर यदि आप सोएंगे तो ब्रेस्ट कैंसर या फिर किसी ओर तरह के कैंसर का खतरा रहता है हालांकि इस बात का कोई मेडिकल प्रूफ अभी तक नहीं मिला। ब्रा के रंग या फिर उसके प्रकार का ब्रेस्ट कैंसर से कोई भी लेना देना नहीं होत। पैडेड ब्रा के कारण आपको ब्रेस्ट में खुजली, जलन और रैशेज की समस्या हो सकती है लेकिन ब्रेस्ट कैंसर से इसका कोई भी कनेक्शन नहीं होता। वजन ज्यादा बढ़ जाना, ज्यादा मात्रा में शराब पानी, खराब लाइफस्टाइल, शिशु को स्तनपान न करवाना और ज्यादा उम्र में गर्भधारण करवाने के बाद स्तनपान न करवाने के कारण ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। कई शोधों में यह सामने भी आया है कि ब्रेस्ट कैंसर का सीधा कनेक्शन मोटापे के साथ होता है जिन महिलाओं का वजन ज्यादा हो उनमें ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण ज्यादा दिखते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर के कुछ लक्षण महिलाएं खुद महसूस करती हैं और डॉक्टर से आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

. ब्रेस्ट के ऊपर या फिर आकार में बदलाव आना। ब्रेस्ट का रंग बदलना या कई बार स्तनों में लालिमा दिखना जैसे लक्षण दिखना।

. निप्पल या निप्पल की आस-पास की स्किन में बदलाव होना

. इसके ज्यादातर मामलों में बिना दर्द वाली गांठ महसूस हो सकती है। यह गांठ छूने पर भी सख्त हो सकती है।

. निप्पल में किसी तरह का तरल पदार्थ निकलना ।

ऐसे करें बचाव

. रुटीन में फिजिकल एक्टिविटी जैसे कि योग, साइकिलिंग और एक्सरसाइज करके ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होगा।

. कई बार महिलाएं त्वचा को सुंदर दिखाने के लिए दवाईयां इस्तेमाल करती हैं। बिना किसी डॉक्टर की सलाह पर यदि आप सप्लीमेंट या दवाईयों का सेवन करेंगे तो भी कैंसर का खतरा बढ़ेगा ऐसे में कोई भी दवाई डॉक्टर से बिना पूछे न खाएं।

. शराब और सिगरेट के कारण भी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है ऐसे में महिलाओं को इन चीजों से परहेज ही करना चाहिए।

. ब्रेस्ट कैंसर का सबसे बड़ा कारण मोटापा होता है ऐसे में यदि महिलाएं बढ़ा हुआ वजन या मोटापा नियंत्रित करें तो ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होगा।

. कुछ महिलाएं लैब में काम करती हैं। ऐसे में ज्यादा रेडिएशन का एक्सपोजर यहां हो वहां पर काम न करें। ज्यादा रेडिएशन के संपर्क में यदि आप आएंगे तो भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *