टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो खाने में इस्तेमाल होती ही है। सब्जी से लेकर दाल इसका इस्तेमाल करने से स्वाद दोगुना हो जाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद लाभकारी होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको कई तरह से फायदे देते हैं। वैसे तो आपने सब्जी में लाल टमाटर ही इस्तेमाल किया होगा लेकिन आप जानते हैं कि हरे रंग का टमाटर भी आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आइए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए हरे टमाटर खाने के ही फायदे बताते हैं।
कम होगा वजन
यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो हरा टमाटर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आपको भूख कम लगेगी।

पाचन रहेगा स्वस्थ
हरे टमाटर में फाइबर मौजूद होता है। यह आपकी पाचन क्रिया मजबूत बनाएगा। इसका सेवन करने से गैस, कब्ज और अपच जैसी दिक्कतों से भी राहत मिलती है।
हड्डियां बनेगी मजबूत
इसमें कैल्शियम और विटामिन-के मौजूद होता है। यह दोनों ही पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरुरी माने जाते हैं। इसके अलावा हरा टमाटर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की कमजोरी भी ठीक होगी।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाएंगे। इसके अलावा हरा टमाटर खाने से सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से भी बचाव होगा।
ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल
हरा टमाटर खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगी। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो हरा टमाटर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
स्किन रहेगी हेल्दी
इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करेंगे। इसे लगाने से झुर्रियों और फ्री रेडिकल्स से भी बचाव होगा और त्वचा भी हेल्दी रहेगी।
दिल रहेगा स्वस्थ
हरे टमाटर में पोटैशियम और फाइबर दिल को हेल्दी रखने में मदद करेगा। यह आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखेगा और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होगा।

ऐसे करें सेवन
लाल टमाटर तो आप सीधा खा सकते हैं या फिर कई तरह की रेसिपीज में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन हरा टमाटर आप कैसे खाएं इसको लेकर थोड़ी कंफ्यूजन रहती है।
. सलाद में डालकर आप इसे खा सकते हैं।
. सब्जी के तौर पर आप पका कर इसे खा सकते हैं।
. सूप या जूस के तौर पर आप इसे खा सकते हैं।
. इसके अलावा चटनी बनाकर आप इसे खा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
