सब्जियां शरीर के लिए कितनी जरुरी हैं यह तो सभी जानते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने और सारे जरुरी पोषक तत्व देने में मदद करती हैं। हर सब्जी के फायदे अलग-अलग होते हैं उन्हीं में से एक है कटहल। इसको खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं लेकिन शायद आप यह न जानते हों कि कुछ लोगों के लिए कटहल नुकसानदायक भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन लोगों को इसे खाने से दिक्कत हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज

यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो कटहल न खाएं। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा। डायबिटीज होने पर इसे कम मात्रा में ही खाएं और एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

प्रेग्नेंसी में न खाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को भी इसे खाने से परहेज ही करना चाहिए क्योंकि इसको खाने से उन्हें पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। कई बार तो यह गर्भपात का खतरा भी बढ़ा सकता है।

खून संबंधी बीमारी होने पर

यदि आपको ब्लड डिसऑर्डर है या फिर खून से जुड़ी कोई भी समस्या है तो कटहल खाना आपके लिए नुकसानदायक होगा। इसे खाने से खून के थक्के जमने की प्रक्रिया शरीर में प्रभावित होगी।

पेट संबंधी दिक्कतें

यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आप कटहल खाने से परहेज करें नहीं तो दिक्कत बढ़ जाएगी ।

ऑपरेशन के बाद

यदि आपने हाल ही में अपने शरीर की कोई सर्जरी करवाई है तो कटहल का सेवन न करें। इससे घाव भरने की प्रक्रिया में समय लगेगा और पेट संबंधी दिक्कतें भी बढ़ जाएंगी ।

एलर्जी

यदि आपको किसी भी तरह की शरीर में एलर्जी है तो कटहल का सेवन थोड़ा सोचकर ही करें। इसे खाने से आपको खुजली, जलन और स्किन रैशेज जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है।

सीमित मात्रा में ही खाएं

भले ही कटहल बेहद फायदेमंद होता है लेकिन यदि आप ज्यादा मात्रा में इसे खाएंगे तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं ऐसे में यदि आप इसे खाना चाहते हैं तो संतुलित मात्रा में ही इसे खाएं। यदि कटहल खाने के बाद आपको कोई दिक्कत हो तो इसका सेवन न करें और डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *