आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके लिए बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज उनकी डेली रुटीन का हिस्सा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो थोड़ा अलर्ट हो जाएं। हाल ही में एक स्टडी में यह पता चला है कि इन चीजों का सेवन करने से आपके दिमाग और व्यवहार पर गंभीर असर होगा। जंक फूड को लेकर पहले भी विश्व स्वास्थ्य संगठन अलर्ट कर चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो दुनिया में सबसे ज्यादा होने वाली मौतों का कारण हार्ट डिजीज है और इनका एक कारण जंकफूड भी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे जंक फूड आपकी जान का दुश्मन बना हुआ है।

डिमेंशिया का रहेगा खतरा

अमेरिकी अल्जाइमर्स एसोसिएशन की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में पेश की गई एक रिसर्च की मानें तो यदि आप ज्यादा अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड यानी की जंक फूड खाने से भी गंभीर डिमेंशिया का खतरा रहेगा। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण याददाश्त, भाषा, रीजनिंग पॉवर और सोचने की क्षमता खत्म हो जाएगी।

बिगड़ जाएगी ब्रेन की बनावट

यदि आप हाई कैलोरी वाला जंक फूड खाएंगे तो इससे ब्रेन की बनावट पर नेगेटिव असर होगा। इसमें मौजूद हाई फैट और शुगर आपके ब्रेन के हिप्पोकैम्पस एरिया को प्रभावित करेगा। यह ब्रेन का वह हिस्सा होता है जो कि मेमोरी और सीखने के लिए बेहद जरुरी होता है। ज्यादा जंक फूड खाने से हिप्पोकैम्पस के न्यूरॉन्स को नुकसान होगा।

मेंटल हेल्थ पर होगा असर

यदि आप हाई कैलोरी जंक फूड खाएंगे तो मेंटल हेल्थ पर भी बहुत असर होगा। इससे आपके शरीर में जरुरी पोषक तत्वों की कमी होगी। इसके अलावा डिप्रेशन, स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ जाएगी। ट्रांस फैट और शुगर की ज्यादा मात्रा लेने से ब्रेन में सूजन हो सकती है।

याददाश्त पर होगा असर

जंकफूड दिल के लिए बेहद खतरनाक होता है। इसको खाने से दिमाग भी बहुत असर पड़ेगा। जंकफूड में पाए जाने वाले ट्रांस फैट और शुगर से मेमोरी पॉवर और फैसले लेने की क्षमता भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित होगी। यदि लंबे समय तक आप इसका सेवन करेंगे तो डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है।

व्यवहार पर होगा असर

यदि आप हाई कैलोरी जंक फूड खाएंगे तो इससे आपके व्यवहार पर भी असर होगा। इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन, आलस, जिंदगी से उबरन जैसी दिक्कतें होगी। ऐसा फूड आपको गुस्सैल और आक्रामक बनाएंगे। इसमें मौजूद कैमिकल्स का असर ब्रेन के उन हिस्सों पर होगा जो कि आपके इमोशन्स और व्यवहार को नियंत्रित करते हैं।

बढ़ जाएगा डोपमाइन का स्तर

ऐसा फूड खाने के कारण ब्रेन में न्यूरोट्रांसमीटर का असंतुलन बढ़ जाएगा। ये ऐसे कैमिकल होते हैं जो दिमाग के अलग-अलग हिस्सों में मैसेज भेजते हैं। ऐसे में हाई कैलोरी फूड यदि आप खाएंगे तो डोपमाइन का स्तर बढ़ जाएगा। डोपमाइन आपके मूड से जुड़ा हुआ हार्मोन है। इसके कमी के कारण आपको किसी चीज की लत लग सकती है। इससे आपको जंकफूड खाने का ज्यादा मन करेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *