नारियल तेल को अक्सर त्वचा के लिए वरदान जैसा समझा जाता है। इसके गुण त्वचा को नमी देने वाले, ड्राइनेस को दूर करने वाले और स्किन को हेल्दी बनाने वाले हैं। लेकिन ऐसे में अगर कुछ खास चीजों को इसमें मिलाते हैं तो इसका असर दोगुना हो जाता है तो चलिए जानते हैं नारियल तेल में कौन-कौन सी चीजें मिला सकते हैं ताकि त्वचा को फायदा मिल सके।
नारियल तेल और हल्दी
आपको तो पता ही होगा कि हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इससे पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप नारियल तेल के साथ हल्दी मिलाकर लगाते हैं तो त्वचा में निखार आता है और टैनिंग भी दूर होती है।
लगाने का तरीका
इसे लगाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसके बाद चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
नारियल तेल और शहद
शहद लगाने से त्वचा हाइड्रेट होती है और नेचुरल ग्लो आता है। इसे लगाने से त्वचा सॉफ्ट और मॉइस्चराइज होती है।
लगाने का तरीका
इसे लगाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
नारियल तेल और बादाम तेल
आपको बता दें कि बादाम तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है, जिससे त्वचा को पोषण मिलता है और नमी मिलती है। जिन लोगों की ड्राई स्किन होती है उनके लिए ये खास फायदेमंद है।
लगाने का तरीका
इसे लगाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच बादाम तेल मिला लें। चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर लें और फिर रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
