अनहेल्दी खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में कई समस्याएं हो रही हैं। ऐसी डाइट का असर सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन पर भी हो रहा है। इसके अलावा प्रदूषण और सूर्य की यूवी किरणें भी आपकी त्वचा को डैमेज कर सकती हैं। जंक फूड भी शरीर में मौजूद जरुरी विटामिन और मिनरल्स की कमी का कारण बन सकते हैं। बहुत से लोग जंक फूड खाते हैं जिसके कारण शरीर से जरुरी विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है। डाइट के कारण ही बहुत से लोगों को स्किन संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में स्किन को पोषण देने के लिए आप हेल्दी फेस मास्क और फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएंगे जिससे चेहरे पर दिखने वाले एजिंग लक्षण भी कम होंगे। आप चेहरे पर खसखस के बीज इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

खसखस के बीजों में मौजूद पोषक तत्व

इन बीजों में ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन-ई, जिंक, आयरन और लिनोलेइक एसिड मौजूद होता है ऐसे में यह आपकी त्वचा को चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे।

फेसमास्क के लिए सामग्री

खसखस के बीज – 1 चम्मच
दूध – 2-4 चम्मच

बनाने का तरीका

. फेसमास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में खसखस डालें।
. फिर इसमें 2-4 चम्मच दूध मिला दें।
. अब दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
. पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों के साथ मसाज करें।
. फिर 10-15 मिनट बाद चेहरा गुनगुने पानी के साथ धो लें।

इस फेसमास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा के डेड स्किन सेल्स कम होंगे और यह शाईनी भी बनेगी।

डेड स्किन सेल्स होंगे गायब

यह एक बहुत अच्छा एक्सफोलिएटर माना जाता है। ऐसे में यदि आप इसे चेहरे पर इस्तेमाल करेंगे तो त्वचा के डेड स्किन सेल्स दूर होंगे। इसको आप फेस स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करके स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बना सकते हैं।

मुहांसे और दाग-धब्बे भी होंगे कम

खसखस में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह दोनों ही तत्व आपकी त्वचा को साफ रखेंगे और मुहांसों को भी दूर करने में मददगार होंगे। इसका इस्तेमाल करने से स्किन की गंदगी दूर होगी और त्वचा से निकलने वाला एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल में रहेगा।

स्किन रहेगी हाइड्रेट

यह बीज चेहरे पर एक नैचुरल मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करेंगे। इनमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड आपकी स्किन को अंदर से पोषण देगा और त्वचा ड्राईनेस भी दूर रहेगी।

सेंसिटिव स्किन के लिए वरदान

खसखस के यह बीज सेंसिटिव स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होंगे। त्वचा में अगर आपको जलन, खुजली या रैशेज हो तो उनसे राहत दिलवाने के लिए भी यह लाभकारी साबित होगा। इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं ऐसे में यह आपकी स्किन की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम करेगा। यह झुर्रियां, फाइन लाइन्स को कम करने में भी मददगार साबित होगा।

सनबर्न से मिलेगा आराम

खसखस में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको ठंडक देंगे। ऐसे में यदि आपको सूर्य की किरणों के कारण चेहरे पर जलन और सनबर्न हो गया है तो उसे कम करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध या फिर दही में खसखस मिलाकर लगाने से आपको काफी आराम मिलेगा।

इस बात का रखें ध्यान

ऐसे में आप खसखस और नारियल या शहद इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने, एक्सफोलिएट करना, दाग-धब्बे कम करने, झुर्रियों से बचाने में मदद मिलेगी। इसका सही इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हेल्दी, चमकदार और सॉफ्ट होगी। यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *