बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने चुलबुली अंदाज से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ फैंस को उनका भोलापन भी बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा एक्ट्रेस की फिटनेस और उनकी ग्लोइंग स्किन के फैंस दीवाने हैं। अब हाल ही में कुछ समय पहले उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन डिलीवरी के बाद उन्होंने फिट होकर हेल्दी वेट लॉस किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऋचा चड्ढा की फिटनेस का राज क्या है।
प्रेग्नेंसी के बाद किया वर्कआउट
यह सब जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करना बहुत मुश्किल हो सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बेटी के जन्म के 45 दिन बाद ही वर्कआउट करना शुरु कर दिया। उनकी वेट लॉस जर्नी प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं का वजन करने में मदद कर सकती है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/B9wnFbfpaVQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
स्ट्रेचिंग और वॉक
एक्ट्रेस ने जब अपनी बेटी को जन्म दिया था तो उसके 45 दिन बाद ही हल्की-फुल्की एक्सरसाइज शुरु कर दी थी। एक्ट्रेस ने वॉक करना के साथ-साथ, स्ट्रेचिंग, मांसपेशियों को टोन करना और फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ योग भी किया।
हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करती हैं एक्ट्रेस
एक्सरसाइज के तौर पर ऋचा हाई इंटेंसिटी वर्कआउट के तौर पर वेटलिफ्टिंग, स्क्वैड्स, डंबल, पुशअप्स एंड पुलअप्स, बर्पीज और लजेंसी जैसी एक्सरसाइज भी करती हैं। इसके अलावा एरोबिक, स्विमिंग, साइकिलिंग और वॉकिंग जैसे एक्टिविटीज भी वह जरुर करती हैं।
कत्थक भी करती हैं
ऋचा चड्ढा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ-साथ योग, कार्डियो और डांस में कत्थक भी करती हैं। अपने बिजी शैड्यूल में से वह थोड़ा सा समय निकालकर हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट भी करती हैं।
ऐसी डाइट लेती हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस की डाइट की बात करें तो अपनी फिटनेस को देखते हुए वह बैलेंस्ड डाइट ही लेती हैं। वह ज्यादातर प्लांट बेस्ड फूड्स खाती हैं इससे उनके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती। इसके अलावा उबले हुए आलू, स्प्राउ्टस, पालक और टोफू जैसे प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट भी जरुर लेती हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/CNnJnLQjpls/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
