पाचन क्रिया हमारे खाने को पचाने में मदद करता है और साथ ही सेहत को भी फायदे पहुंचाता है। वहीं, अगर अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों को पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। जैसे कि कब्ज की समस्या।

कब्ज

कब्ज असुविधाजनक होने के साथ पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव डालती है। अगर आपको कब्ज और गैस है तो उसकी वजह से हीमोग्लोबिन की कमी यानी एनीमिया हो सकता है। ऐसे में रात के समय किशमिश वाला दूध पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है और इससे पाचन सुधरता है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

आपको बता दें कि नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाते हैं। अगर आप किशमिश को भिगोकर खाते हैं तो शरीर को फेरुलिक एसिड, रुटिन, क्वेरसेटिन और ट्रांस कैफ्टेरिक एसिड मिलते हैं और एंटी न्यूट्रिएंट्स नष्ट हो जाते हैं। इससे कैंसर, टाइप 2 मधुमेह यानी शुगर, अल्जाइमर और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

खून की कमी करे दूर

अगर आप किशमिश के दूध का सेवन करते हैं तो शरीर में खून की कमी नहीं होगी। आपको बता दें कि किशमिश में मौजूद आयरन और कॉपर लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के निर्माण में मदद करते हैं। रोजाना किशमिश वाला दूध पीने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

मजबूत हड्डियां के लिए

किशमिश वाले दूध के सेवन से कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। आपको बता दें कि इसमें मौजूद बोरॉन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही किशमिश में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत देता है ।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *