हर एक उम्र के बाद महिलाओं को इस पड़ाव में आना पड़ता है और पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है। वहीं महिलाओं को इस दौरान काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जैसे कि थकान, मूड स्विंग्स और ऐंठन जैसी समस्याएं। इससे अलग आज भी पीरियड्स से जुड़े कई ऐसे सवाल है, जिनके जवाब ज्यादातर महिलाएं जानना चाहती हैं। जैसे कि क्या पीरियड्स के दौरान वर्कआउट करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स का कहना

इस मामले पर न्यूटशनिश्ट दीपशिखा जैन ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वे बताती हैं कि कई रिसर्च के नतीजे सामने आए हैं कि पीरियड्स के दौरान वर्कआउट या किसी भी तरह की एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। दीपशिखा जैन का कहना है कि पीरियड्स में वर्कआउट करने से बॉडी टेंशन कम होती है, एब्डोमेन स्वेलिंग कम होती है, जिस कारण ब्लड फ्लो बेहतर होता है, साथ ही दर्द से भी काफी हद तक राहत मिलने में मदद मिलती है।

साथ ही फिजिकल एक्टिविटी करने से शरीर में एंडोर्फिन का लेवल बढ़ता है, जिस कारण मूड बेहतर होता है और साथ ही तनाव भी कम होता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान वर्कआउट करना सुरक्षित है और साथ ही इसके फायदे भी बहुत हें।

हैवी फ्लो में करनी चाहिए एक्सरसाइज?

इस पर न्यूटशनिश्ट का कहना है कि अगर पीरियड्स में ब्लड का फ्लो ज्यादा है तो ऐसे में हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे स्ट्रेचिंग, योगा या वॉकिंग करें। लेकिन वहीं अगर कमजोरी या ज्यादा दर्द महसूस हो रहा हो तो हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट से बचें। वहीं, हल्की एक्सरसाइज आपको नुकसान नहीं देगी, बल्कि इससे शरीर रिलैक्स होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *