आपको बता दें कि जब चेहरे में मेलानिन की मात्रा बढ़ जाता है तो पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ने लगती है। इससे त्वचा की रंगत और ज्यादा गहरी हो जाती है और एक असमान सी स्किन नजर आने लगती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इन्हें ठीक करने के लिए उपायों का सहारा लें, लेकिन कुछ नेचुरल उपायों का। ये उपाय स्किन को कुछ अन्य फायदे भी देते हैं। और यहां पर पुदीने की पत्तियों की बात की जा रही है, जिसमें कुछ ऐसे गुण हैं जो कि पिगमेंटेशन कम करने में कारगर तरीके से काम कर सकते हैं।
पुदीना

आपको बता दें कि पुदीने की पत्तियों में सैलिसिलिक एसिड और सुखदायक गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत और उन्हें मुलायम बनाने में मददगार हैं। जो पुदीना की पत्तियों का अर्क होता है वे त्वचा की रंगत निखारने, काले धब्बों को दूर करने और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।
पिगमेंटेशन में ऐसे करें इस्तेमाल
पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए आप पुदीना और केला फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इसकी सामग्री के लिए आपको चाहिए पुदीने की पत्तियां, एक से दो चम्मच नींबू का रस, एक पका हुआ केला औक एक चम्मच शहद।
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सभी सामग्री को ब्लेंड करें और एक चिकना पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें। कुछ समय के बाद ठंडे पानी से धो लें और फिर थोड़ा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। इस फेस पैक की मदद से रूखी और मुंहासे वाली त्वचा को बहुत फायदा होगा। आपको बता दें कि पुदीने की पत्तियों में शक्तिशाली जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मारते हैं और मुंहासों को रोकते हैं। वहीं, नींबू का इस्तेमाल त्वचा को हल्का करता है और छिद्रों को कसता है और केला, शहद त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज़ करता है।
तो ऐसे में टिप्स को फॉलो कर आप पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, लेकिन पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
