अक्सर हम नींबू को काटकर उसके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि नींबू, एंटीबैक्टीरियल गुणों और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है, जिससे स्किन पोर्स को खुलने और त्वचा को सांस लेने में मदद मिलती है। इससे स्किन की बनावट भी बेहतर होती है और तमाम समस्याओं में कमी आती है तो चलिए जानते हैं नींबू के छिलके का इस्तेमाल कैसे करें और इसके स्किन के लिए फायदे।

एक्ने के लिए नींबू का छिलके

एक्ने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल करने के लिए नींबू के छिलके को कूटकर छोटे-छोटे टुकड़े बना लें, फिर थोड़ा सा शहद और फिर बेसन मिला दें। जब सब चीजें मिला लें तो चेहरे पर लगा लें और हल्के हाथों से मसाज या रब कर लें। उसके बाद गुलाब जल से चेहरा साफ कर लें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

ड्राई स्किन के लिए नींबू के छिलके

अगर चाहते हैं कि आपकी स्किन हाइड्रेट रहे तो नींबू के छिलके को तोड़ लें और फिर इसे बारीक करके गुलाब जल मिला लें। हल्के हाथों से रब करें और चेहरा धो लें। इस तरह से स्किन को हाइड्रेट रहने में मदद मिलेगी और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा।

पिग्मेंटेशन के लिए

अगर चेहरे पर पिग्मेंटेशन है तो नींबू के छिलके को तोड़ लें और फिर थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लें। जब सब चीजें मिला लें तो इसे त्वचा पर लगाएं। लगाने के बाद स्किन को स्क्रब करें और चेहरे को पूरी तरह से साफ करें। ऐसा करने से पिग्मेंटेशन को साफ किया जा सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *