ब्रेकफास्ट आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। ऐसे में नाश्ते में कुछ खास चीजों का सेवन वेट लॉस में भी अहम योगदान कर सकता है तो अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां आपको कुछ ऐसी चीजें बताई जाएंगी, जिसे नाश्ते में शामिल कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है। जब मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है तो बॉडी ज्यादा मात्रा में और अधिक प्रभावी ढंग से कैलोरी बर्न करती है और वेट लॉस हो पाता है।

ब्रेकफास्ट के लिए खास चीजें

अंडा

अगर आप शाकाहारी नहीं है तो अंडा आपका मदद कर सकता है। अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है तो ऐसे में नाश्ते में दो उबले हुए अंडे या अंडे से हेल्दी डिश बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

पोहा

पोहे की बात करें तो ये फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है और जो फाइबर रिच फूड होता है वो आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का एहसास दिलाता है। इस वजह से आपको जल्दी भूख नहीं लगती और फिर ओवरईटिंग से बचाव होता है। वहीं, पोहे में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है। हाई प्रोटीन खाते हैं तो मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फूड क्रेविंग भी कम होती है।

डोसा- सांभर

भारतीय लोगों को नाश्ते में डोसा खाना पसंद है, ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो बता दें कि डोसा खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन, वजन घटाने में सीधे तौर पर मदद करता है।

दलिया

दलिया तो सभी की पसंद होती है, जब वेट लॉस की बात आती है। दलिया पोषण संबंधी लाभों के लिए मशहूर है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भी शामिल है। वहीं, इसका फायदा ये है कि इसे कई अलग-अलग तरीकों से कम समय में बनाया जा सकता है। ऐसे में वेट लॉस चाहते हैं तो ये नाश्ता के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

ओट्स चीला

ओट्स चीला में भी प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और इसे भी कम समय में बनाया जा सकता है। ऐसे में वेट लॉस चाहते हैं तो अपने दिन की शुरूआत यहां बताए गए कुछ चीजों में से कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *