अब धीरे-धीरे देश के कई हिस्सों में मौसम काफी तेजी से बदलने लगा है। कुछ जगहों पर धीरे-धीरे गर्मी आने लग पड़ी है, लेकिन अभी भी कुछ हिस्सों में सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी पड़ रही है। और इसी मौसम के बदलने के चक्कर में बालों का झड़ना काफी आम हो गया है। वहीं अगर बाल झड़ने की समस्या की सही तरीके से देखभाल नहीं की जाए तो आगे चलकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बदलते मौसम में बालों की देखभाल

आंवले का रस

अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो बालों में आंवले के रस को लगा सकते हैं। ये बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे लगाने से बालों को नेचुरली मजबूती मिलते हैं, वे घने होते हैं और चमकदार बनते हैं। अगर बालों में आंवले का रस लगाया जाए तो स्कैल्प भी साफ होता है।

आंवले के रस का फायदा

आपको बता दें कि आंवला में विटामिन सी की काफी मात्रा मौजूद होती है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। रोजाना इसे लगाने से हेयर फॉल की समस्या दूर होगी। आंवले के रस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जिससे डैंड्रफ को रोकने में भी मदद मिलती है।

बालों में इस तरह लगाएं आंवले का रस

इसे लगाने के लिए सबसे पहले ताजे आंवले से रस निकालें। रस निकालने के बाद स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे कम से कम आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। थोड़े समय बाद सिर को माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *