महाशिवरात्रि का शिव भक्तों को हमेशा इंतजार रहता है। इस बार यह व्रत कल यानी की 26 फरवीरी को रखा जाएगा। इस दिन शिवजी की कृपा पाने के लिए भक्त उपवास भी करते हैं। सिर्फ निरोग ही नहीं बल्कि जो लोग कई आम बीमारियों से जूझ रहे हो वह भी यह व्रत रखना चाहते हैं। इसके अलावा जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हो वह भी महाशिवरात्रि का व्रत रखना चाहते हैं लेकिन डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को व्रत रखना चाहिए क्या इससे उनका ब्लड शुगर सही रहेगा और उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं होगी। आज आपको इस बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं।
कुछ न कुछ खाते रहें
यदि डायबिटीज के मरीज व्रत रखना चाहते हैं तो उन्हें खाली पेट ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए। ज्यादा देर तक भूखे रहने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो जाएगा जिससे आपको दिक्कत हो सकती हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के व्रत में आप 2-3 घंटे में कुछ न कुछ हल्का खाएं। दही, ड्राई फ्रूट्स, मखाने और नारियल पानी आप पी सकते हैं।

साबूदाना न खाएं
इस दौरान आप लोगों को साबूदाना नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएगा। इसके कारण आपकी दिक्कतें बढ़ सकती है। यदि आप व्रत में साबूदाना खाना भी चाहते हैं तो इसे दही के साथ खाएं।
खुद को हाइड्रेटेड रखें
महाशिवरात्रि के व्रत में यदि आप लंबे समय तक पानी नहीं पिएंगे तो आपको डिहाइड्रेशन हो सकती है। पानी की कमी आपके लिए ज्यादा खतरनाक दिक्कतें पैदा कर सकती है। ऐसे में व्रत के दौरान आप डेढ़ घंटे में पानी पिएं, नारियल पानी या फिर हर्बल टी भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। यदि आप बीच-बीच में पानी पिएंगे तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।
ब्लड शुगर चेक करवाएं
व्रत के दौरान आप अपना ब्लड शुगर सही रखें। व्रत शुरु करने से पहले और व्रत के दौरान ब्लड शुगर की नियमित जांच करवाएं। यदि आपका ब्लड शुगर ज्यादा कम हो तो कुछ हल्का ही खाएं। इसके अलावा आप हर्बल चाय पी सकते हैं इससे आपका ब्लड शुगर बैलेंस रहेगी।
न करें ये काम
. आप लोगों को व्रत में ज्यादा फ्राइड चिप्स, कचौड़ी या किसी भी तरह की मिठाई नहीं खानी चाहिए।
. ज्यादा मीठे फल जैसे कि अंगूर, चीकू और पपीता भी न खाएं। यदि आप इस दौरान मीठे फल खाएंगे तो आपके ब्लड शुगर का संतुलन बिगड़ जाएगा।

. इस दौरान दूध और पत्ती वाली चाय भी न पिएं। ज्यादा कैफीन से आपके शरीर में डिहाइड्रेशन होगी और ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो जाएगा।
डायबिटीज से जूझ रहे मरीज महाशिवरात्रि का व्रत कर सकते हैं हालांकि इस दौरान आपको अपना खान-पान और स्वास्थ्य सही रखना चाहिए। इसके अलावा व्रत में आप लोगों को ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए बीच-बीच में कुछ खाते रहना है और पूरी मात्रा में पानी पिएं।
