खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में मोटापा तेजी से बढ़ता जा रहा है। मोटापे से बहुत लोग परेशान भी है क्योंकि सभी स्लिम और फिट नजर आना चाहते हैं। वहीं जब बात मोटापे की आए तो सबसे पहले सभी कमर और पेट की चर्बी को कम करने लग जाते हैं लेकिन बाजुओं पर जमी चर्बी को देखते भी नहीं लेकिन बाजुओं पर जमी चर्बी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। ऐसे में यदि आप भी बाजुओं की एक्स्ट्रा चर्बी दूर करना चाहते हैं तो कुछ आसान सी एक्सरसाइज अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

ट्राइसेप डिप्स एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको कुर्सी की जरुरत पड़ेगी। अपने दोनों हाथों को कुर्सी के किनारों पर रखें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा करते हुए शरीर के नीचे कर लें और फिर ऊपर की ओर उठाएं। इसी प्रक्रिया को कम से कम 10-15 बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी बाजुओं पर जमी एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाने में मदद मिलेगी।

आर्म क्रॉस ओवर

यह एक्सरसाइज भी आपकी बाजुओं में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद करेगी। इसको करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने हाथों को बगल में सीधा फैलाएं। इसके बाद हाथों को छाती के पास ले जाएं। हाथों को क्रिस-क्रॉस फार्म में करें। यह एक्सरसाइज दोनों हाथों से 1-1 मिनट तक करें।

बाइसेप कर्ल्स

बाजुओं की एक्स्ट्रा चर्बी कम करने के लिए बाइसेप कर्ल्स भी एक अच्छी एक्सरसाइज रहेगी। इसके लिए दोनों हाथों में डंबल पकड़ लें। फिर अपने हाथों को सीधा करके खड़े हो जाएं। फिर कोहनियों को शरीर के साथ लगाते हुए धीरे-धीरे डंबल को अपने कंधों की ओर उठाएं। अब इन्हें धीरे-धीरे नीचे ले आएं। ऐसे ही अपने हाथों को 10-15 बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से बाइसेप्स की मांसपेशियां मजबूत और टोन्ड रहेगी।

पुशअप्स

यह एक्सरसाइज करने के लिए आप पहले मैट पर लेट जाएं। फिर मैट पर पेट के बल लेटकर अपने दोनों हाथों को कंधे की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखें। अब अपने शरीर का भार पंजों और उंगलियों पर रखें। अब जमीन पर आराम करें और शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। इसी प्रक्रिया को पुशअप्स कहते हैं। इसे यदि आप कम से कम 15-20 बार करेंगे तो आपकी बाजुओं की चर्बी कम होगी और यह मजबूत भी बनेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

 

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *