आपको तो पता ही होगा कि आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते, शायद आप भी इन्ही में एक होंगे। लोग अलग-अलग तरह की हेल्थ ड्रिंक्स का सेवन करते हैं और इन्हीं में से एक है अल्कलाइन वॉटर (Alkaline Water)। आपने कभी न कभी तो इस ड्रिंक के बारे में सुना ही होगा। हेल्थ की बात करें तो वे इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताते है और स्किन के लिए खासकर। इसलिए हम आपको यहां इसके फायदों के बारे में बताएंगे।

Alkaline Water

अल्कलाइन वॉटर को क्षारीय पानी कहते हैं। अगर बात नॉर्मल पानी की करे तो उसका pH वैल्यू 7 है, जबकि अल्कलाइन वॉटर का pH वैल्यू 8 से 9 के बीच होता है। इसका मलतब ये हुआ कि अल्कलाइन वॉटर हल्का बेसिक (क्षारीय) है, जो शरीर में एसिडिटी को कम करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार है। वहीं, इस पानी में अल्कलाइन मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर को बेहतर तरीके से हाइड्रेट किया जाता है।

घर पर अल्कलाइन वॉटर बनाने का तरीका

अल्कलाइन वॉटर को बनाना बहुत आसान है और इसे कई अलग-अलग तरीकों से भी बनाया जा सकता है।

तुलसी और अदरक

इसे बनाने के लिए एक लीटर पानी में 5 से 6 तुलसी की पत्तियां और एक छोटा टुकड़ा अदरक डालकर उबालें। इस तरीके से भी बड़ी आसानी से आप अल्कलाइन वॉटर बना सकते है। जब पानी ठंडा हो जाए तो एक बोतल में भर लें और दिनभर इसका सेवन करें।

नींबू और खीरा

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर पानी में नींबू का एक टुकड़ा और एक खीरे को छोटे-छोटे स्लाइस में काटकर डाल लें। फिर पानी में पुदीना की पत्तियां डाल दें और रातभर ढक दें। ऐसे करने से सुबह तक आपका अल्कलाइन वॉटर तैयार हो जाएगा।

सेंधा नमक

इन सब चीजों के अलावा आप सेंधा नमक से भी अल्कलाइन वॉटर बना सकते हैं, जिसके लिए आपको चाहिए एक लीटर पानी और उसमें ½ छोटा चम्मच सेंधा नमक। ये सामान डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर पिएं। इस पानी से इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस रहते हैं और बॉडी रीहाइड्रेट होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद अल्कलाइन वॉटर

जो अल्कलाइन वॉटर खीरे और नींबू से तैयार बना है उसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जिससे स्किन सेल्स रिपेयर होते हैं और एजिंग प्रोसेस को स्लो डाउन करने में मदद होती है। इसके सेवन से नियमित तौर पर त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, जिस वजह से स्किन ज्यादा ग्लोइंग और साफ नजर आती है।

वेट लॉस

वहीं जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी ये वॉटर लाभदायक है। इस पानी के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है और आपका वजन संतुलित रहता है।

बॉडी को करे डिटॉक्स

अल्कलाइन वॉटर के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *