साउथ एक्ट्रेस नयनतारा सुर्खियों में बनी रहती हैं। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं फैंस उनकी फिटनेस और खूबसूरती के भी दीवाने हैं। दो बच्चों की मां होने के बाद भी नयनतारा की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में फैंस उनकी फिटनेस का राज जानने के लिए हर समय एक्साइटेड रहते हैं। खासतौर पर फीमेल फैंस तो नयनतारा जैसी बॉडी पाना चाहती हैं। अगर आप भी एक्ट्रेस के जैसे बॉडी पाने की चाहत रखती हैं तो आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप शादी के बाद भी नयनतारा जैसी फिट बॉडी पा सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।

बैलेंस्ड डाइट लेती हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की डाइट की बात करें तो वह बिल्कुल बैलेंस्ड डाइट लेती हैं। उनके खाने में प्रोटीन, फाइबर और हैल्दी फैट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा वह घर में बना खाना खाती हैं।

वर्कआउट और योगा करती हैं

दो बच्चों की मां होने के बाद भी नयनतारा एकदम फिट और स्लिम ट्रिम दिखती हैं। इसका राज कुछ और नहीं बल्कि उनकी बैलेंस्ड डाइट और रोजाना वर्कआउट रुटीन है। इसके अलावा नयनतारा योग भी करती हैं।

नारियल पानी से शुरु करती हैं दिन

एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत नारियल पानी के साथ करती हैं। नारियल पानी में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें कैलोरी भी कम पाई जाती है यदि आप इसका सेवन करेंगे तो आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।

फिटनेस रुटीन का रखती हैं ध्यान

दो बच्चों की मां होने के बाद भी नयनतारा अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। वह वेट ट्रेनिंग के साथ-साथ कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा मेडिटेशन और योग के जरिए वह अपना मेंटली और फिजिकली ध्यान रखती हैं।

रिफाइंड शुगर से रहती हैं दूर

अपना फिगर मेंटेन करने के लिए एक्ट्रेस खुद को रिफाइंड शुगर से भी दूर रखती हैं। शुगर की जगह वह अल्टरनेटिव्स के तौर पर स्टीविया या फिर शहद खाती हैं।

पूरी लेती हैं नींद

अपने आप को मेंटली और फिजिकली फिट रखने के लिए नयनतारा पूरी नींद भी लेती हैं। वह रात को कम से कम 7-8 घंटे सोती हैं। सारा दिन अच्छी मात्रा में पानी पीती हैं और खुद को फ्रेश और हाइड्रेटेड भी रखती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस किसी भी तरह की क्रैश डाइट नहीं लेती।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *