अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण यूरिक एसिड की समस्या आम हो गई है। शरीर में जब यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाए तो गठिया, किडनी स्टोन और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इसको कंट्रोल करने के लिए अच्छी डाइट और घरेलू नुस्खे आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। घर में बनी एक चटनी आपका यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। रोज एक चम्मच यदि आप इसका सेवन करते हैं तो किडनी की सेहत अच्छी रहेगी, शरीर हेल्दी रहेगी और यूरिक एसिड भी साफ होगा।

धनिया-पुदीना चटनी खाने के फायदे

बॉडी होगी डिटॉक्स

यदि आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो अदरक धनिया से बनी चटनी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इसमें आप नींबू का रस और अदरक मिलाएं। इससे शरीर साफ होगा और यूरिक एसिड भी खत्म हो जाएगा।

पाचन तंत्र होगा अच्छा

धनिया पुदीने से बनी चटनी आपके पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद रहेगी। इसे खाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा। पेट में भारीपन नहीं होगा, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होगी। चटनी का सेवन करने से पेट हेल्दी बना रहेगा।

किडनी से गंदगी निकलेगी बाहर

फ्लेवर और स्वाद से भरपूर होने के अलावा यह किडनी संबंधी समस्याएं कम करने में भी मदद करेगा। इसका सेवन करने से किडनी की गंदगी बाहर निकलेगी और उसका काम करने का तरीका भी अच्छा होगा।

सूजन होगी कम

धनिया पुदीना और अदरक से बनी यह चटनी आपकी सूजन कम करने में भी मदद करेगी। इससे जोड़ों के आस-पास होने वाली सूजन या दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसमें लहसुन भी पाया जाता है जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करेगा।

ऐसे बनाएं चटनी

सामग्री

लहसुन – 4-5
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 2
धनिया के पत्ते – 1 कटोरी
पुदीने की पत्तियां – 1 मुट्ठी
जीरा – 1 चम्मच

बनाने की विधि

. चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन, हरी मिर्च, धनिया के पत्ते, पुदीने की पत्तियां और जीरा मिलाकर अच्छे से पीसें।
. अब इस मिश्रण में 1 चम्मच नींबू का रस डालें।
. स्वाद के लिए आप इसमें नमक डालें।
. चटनी को किसी बर्तन में रखें। खाने के साथ 1 चम्मच इसका सेवन करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *