मुनक्का कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को जरुरी न्यूट्रिशन मिलते हैं। इसमें मिनरल, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है। मुनक्का एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ लोगों के लिए इसे खाने खतरनाक हो सकता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि किन लोगों को मुनक्का नहीं खाना चाहिए।
पाचन संबंधी समस्या होने पर
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती हैं उन्हें मुनक्का नहीं खाना चाहिए। इसमें फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो आपको पेट संबंधी कई दिक्कतें हो सकती हैं। आपको इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम हो सकता है जिसके कारण आपको गैस-दस्त या फिर आंतों में सूजन हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिलाओं को
जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें भी मुनक्का खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें शुगर मौजूद होती है ऐसे में यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है हालांकि यदि आप फिर भी इसका सेवन करना चाहते हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
डायबिटीज मरीज
मुनक्का स्वाद में मीठा होता है। इसमें शुगर ज्यादा मात्रा में पाई जाती है ऐसे में यह ब्लड शुगर को ट्रिगर करेगा। ऐसे में यदि आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो आपके लिए इसका सेवन खतरनाक होगा। इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो मुनक्का न खाएं।
दांतों संबंधी समस्या होने पर
मुनक्का खाने के दौरान दांतों में चिपकता है। ऐसे में यदि आपको पहले से ही कैविटी या फिर गम डिजीज है तो मुनक्का न खाएं। अगर आप फिर भी इसे खाते हैं तो अच्छी तरह से ब्रश जरुर कर लें।

एलर्जी होने पर
अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो भी आप मुनक्का न खाएं। यदि आप इसे खाएंगे तो आपको एलर्जी हो सकती है जो आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
