प्राइवेट पार्ट्स में फंगल इंफेक्शन होना आम बात है। यह सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी हो सकती है। पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में भी फंगल इंफेक्शन हो सकती है। कई बार तो यह इतनी गंभीर हो जाती है कि दर्द भी नहीं सहन होता। गंदगी, नमी या फिर हाईजीन की कमी के कारण पुरुषों को यह दिक्कत होती है। इसके कारण पुरुषों को खुजली, जलन, लाल चकत्ते और बदबू जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह इंफेक्शन खासतौर पर जांघों के बीच या फिर अंडकोष के पास सेंसिटिव हिस्सों में हो सकती है। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि प्राइवेट पार्ट में होने वाले इंफेक्शन से आप अपना बचाव कैसे कर सकते हैं।

ऐसे करें फंगल इंफेक्शन से बचाव

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में फंगल इंफेक्शन होना एक आम समस्या है। यह गर्मी, उमस भरे मौसम या फिर तंग, सिंथेटिक कपड़े पहनने के कारण हो सकती है। यह समस्या आपके लिए शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है ऐसे में आप इसे अच्छे से समझकर और कुछ सावधानियां बरतकर इसे रोक सकते हैं। कुछ लोग इसका इलाज बिना डॉक्टर की सलाह पर करते हैं और कोई भी क्रीम लगा लेते हैं लेकिन इससे समस्या खत्म होने की जगह बढ़ सकती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि फंगल इंफेक्शन को हल्के में नहीं लेना चाहिए और आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

पसीना और नमी से करें बचाव

प्राइवेट पार्ट में अगर ज्यादा पसीना और नमी हो तो यह फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकती है। गर्मी के मौसम में जब भी आप कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो इस दौरान पसीना आता है इसके कारण इंफेक्शन बढ़ सकती है ऐसे में पसीना आने के तुरंत बाद नहाएं और त्वचा को सूखा ही रखें। एंटीफंगल पाउडर का यदि आप इस्तेमाल करेंगे तो नमी कम होगी और फंगल इंफेक्शन से भी बचाव होगा। इसके अलावा पसीना और गंदगी से खुद को बचाने के लिए हर समय साफ रहें और ज्यादा गीले कपड़े पहनने से बचें।

एंटीफंगल क्रीम लगाएं

यदि आपको प्राइवेट पार्ट में फंगल इंफेक्शन का लक्षण नजर आएं जैसे कि खुजली, लालिमा या जलन तो एंटीफंगल क्रीम जरुर लगाएं। डॉक्टर की सलाह पर आप इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कोई भी एंटीफंगल क्रीम इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। अगर क्रीम लगाने के बाद भी इंफेक्शन ठीक न हो तो डॉक्टर के साथ संपर्क करें।

सफाई रखें

फंगल इंफेक्शन से यदि आप बचना चाहते हैं तो अपने प्राइवेट पार्टस की सफाई रखें। साफ सुथरा रहने से आप इंफेक्शन से बचे रहेंगे। दिन में कम से कम एक बार अपने प्राइवेट पार्ट को कैमिकल फ्री साबुन और पानी के साथ अच्छी तरह धोएं। आप चाहें तो एंटीसेप्टिक और नैचुरल साबुन इस्तेमाल कर सकते हैं इससे त्वचा को नुकसान नहीं होगा। धोने के बाद प्राइवेट पार्ट को किसी सॉफ्ट टॉवल से सुखा लें। गीला कपड़ा या फिर नमी फंगल इंफेक्शन को बढ़ा सकते हैं।

सिंथेटिक के कपड़े न पहनें

अगर आप सिंथेटिक या फिर तंग कपड़े पहनेंगे तो पसीना ज्यादा आएगा। इससे प्राइवेट पार्ट में नमी जमा होगी जिससे फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में आप हल्के और सूती कपड़े ही पहनें। इससे आपकी त्वचा को ताजगी मिलेगी। सूती अंडरवियर पहनें इससे स्किन में हवा का संचार होगा और नमी भी कम होगी। इसके अलावा रोज अपने अंडरवियर बदलें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *