प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय है जो महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दौरान होने वाले लेबर पेन को लेकर महिलाएं काफी परेशान भी रहती हैं जैसे-जैसे डिलीवरी का समय पास आता है तो उन्हें और भी ज्यादा डर लगने लगता है। ऐसे में डिलीवरी के इस दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर एनेस्थीसिया देते हैं। इन दिनों डिलीवरी के दौरान एनेस्थीसिया का इस्तेमाल काफी आम हो भी गया है लेकिन शायद आप यह न जानते हों कि डिलीवरी के बाद एनेस्थीसिया लेने के कारण महिलाओं को कई दिक्कतों से भी जूझना पड़ता है। ऐसे में आपको अपना खास ध्यान रखने की जरुरत है। तो चलिए आपको बताते हैं कि एनेस्थीसिया के बाद आप अपनी केयर कैसे कर सकते हैं।

उल्टी थकान

बच्चे के जन्म के समय एनेस्थीसिया का इस्तेमाल होने के कारण डिलीवरी के बाद महिलाओं को उल्टी की दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं आपका शरीर भी थका हुआ महसूस करेगा और सारा दिन आपको आलस रहेगा। इसके अलावा आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा।

दर्द

एनेस्थीसिया का इस्तेमाल करने से भले ही डिलीवरी के दौरान होने वाला दर्द कम हो लेकिन इससे डिलीवरी के बाद आपको बहुत दर्द महसूस होगा। यह दर्द कई बार आपके पूरे शरीर में हो सकता है और इसके कारण आपको सिरदर्द भी रह सकता है।

ब्रेस्ट फीडिंग में होगी दिक्कत

यदि आप डिलीवरी के दौरान एनेस्थीसिया लगवाएंगी तो बाद में आपको कई तरह का दर्द हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको ब्रेस्टफीडिंग के दौरान दिक्कतें होगी। यदि आपको भी ऐसी कोई समस्या हो तो अपने डॉक्टर से बात जरुर करें।

इस तरह करें अपना बचाव

. एनेस्थीसिया का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात करें। उनसे इसके साइड इफेक्ट्स और जरुरत समझ लें।

. डिलीवरी के बाद पूरा आराम करें और अपने स्वास्थ्य सेहत का ध्यान रखें।

. डिलीवरी से पहले अपने डॉक्टर के साथ बात करें। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उन्हें जरुर बताएं।

. डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर डॉक्टर से बात जरुर करें। यदि आपको कोई समस्या हो तो खुलकर बात करें।

. जैसे डॉक्टर आपको काम बताए वैसे ही करें। अपने खाने-पीने का ध्यान रखें और दवाईयां समय पर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *