प्रेग्‍नेंसी एक बेहद खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण सफर होता है, जिसमें गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत और मानसिक स्थिति का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की सलाह दी जाती है, लेकिन अब आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ अनोखी और खास टिप्स दी हैं। उनके मुताबिक, अगर महिलाएं इन सलाहों को अपनाती हैं, तो प्रेग्‍नेंसी की जर्नी बहुत ही आरामदायक और सहज हो सकती है।

म्‍यूजिक सुनें

श्री श्री रविशंकर के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को म्‍यूजिक सुनना चाहिए। खासतौर पर बिस्‍तर पर जाने से पहले इंस्ट्रूमेंटल म्‍यूजिक सुनने से मानसिक शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह महिलाओं को स्‍वस्‍थ और खुशहाल रखने में मदद करता है।

हॉरर मूवी से दूर रहें

प्रेग्‍नेंसी के दौरान मानसिक शांति बहुत जरूरी है। श्री श्री रविशंकर ने गर्भवती महिलाओं को हॉरर मूवीज और ऐसी फिल्‍मों से बचने की सलाह दी है, जिनमें ज्‍यादा हिंसा या डरावने दृश्‍य होते हैं। इस तरह के दृश्‍य महिलाओं के मन पर नकारात्‍मक प्रभाव डाल सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि ऐसी फिल्‍में मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए गर्भवती महिलाओं को इनसे दूर रहना चाहिए।

हरे रंग के कपड़े पहनें

श्री श्री रविशंकर के अनुसार, प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। हरा रंग शांति और संतुलन को बढ़ावा देता है और मानसिक स्थिति को स्‍थिर रखता है। इस दौरान महिलाएं अपने आसपास भी हरे रंग की चीजों का चयन कर सकती हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति और भी अच्‍छी बनी रहती है।

लाल रंग से बचें

लाल रंग महिलाओं के लिए आकर्षक हो सकता है, लेकिन गर्भावस्‍था के दौरान इसे पहनने से बचना चाहिए। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि लाल और ग्रे रंग महिलाओं के मस्तिष्‍क पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। यह उनके मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इन रंगों से दूरी बनानी चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए मानसिक शांति बेहद जरूरी

प्रेग्‍नेंसी के दौरान मानसिक शांति और सकारात्‍मकता बहुत महत्वपूर्ण है। श्री श्री रविशंकर ने यह भी कहा कि महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी के दौरान तनाव से बचने के लिए कुछ समय खुद के लिए निकालना चाहिए, जैसे योग, ध्यान, और गहरी सांसों के साथ आराम करना।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *