हमारे देश में कई पौधे ऐसे हैं, जिनका इस्तेमाल सिर्फ धार्मिक कार्यों में नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक औषधियों के रूप में भी किया जाता है। इन पौधों में एक बहुत ही महत्वपूर्ण पौधा है – धतूरा। इसे जहरीला माना जाता है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पौधा भगवान शंकर को भी प्रिय है और इसके विभिन्न भागों का उपयोग आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए किया जाता है।
पाइल्स में आराम
धतूरे के पौधे के फूल और पत्ते बवासीर (पाइल्स) के उपचार में सहायक होते हैं। इसके लिए धतूरे के फूल और पत्तों को जलाकर उनके धुएं से बवासीर के मस्सों की सिकाई करने से राहत मिलती है। यह प्रक्रिया न सिर्फ दर्द कम करती है, बल्कि यह घाव में पनपने वाले बैक्टीरिया से भी बचाव करती है।
कान के दर्द में राहत
कान में दर्द और सूजन की समस्या आम होती है, और इसमें धतूरे का उपयोग बेहद प्रभावी है। धतूरे में एंटी-इन्फ्लेमेट्री और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो कान के दर्द और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। इसका उपयोग कान के दर्द को जल्दी ठीक करने में रामबाण साबित हो सकता है।
गठिया और आर्थराइटिस में आराम
गठिया और आर्थराइटिस के दर्द से परेशान महिलाओं के लिए धतूरे का उपयोग किसी रामबाण से कम नहीं है। धतूरे के फल का रस तिल के तेल में पका कर इसका मालिश करने से जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है। मालिश करने के बाद धतूरे के पत्ते को प्रभावित स्थान पर बांधने से गठिया के लक्षणों में सुधार होता है।
बालों के झड़ने और रूसी की समस्या में उपचार
धतूरे का फल न सिर्फ स्वास्थ्य, बल्कि सौंदर्य के लिए भी लाभकारी है। यदि आपके बालों में झड़ने की समस्या हो या रूसी हो, तो धतूरे के फल का रस बालों में लगाने से इन समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसे कुछ समय तक बालों में लगाकर छोड़ देने से बाल मजबूत होते हैं और रूसी की समस्या समाप्त होती है।
धतूरे के तेल से गठिया में आराम
गठिया की समस्या के इलाज के लिए धतूरे का तेल अत्यधिक फायदेमंद होता है। यह तेल काफी गर्म तासीर वाला होता है, जो गठिया के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसे अरंडी के तेल के साथ मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से दर्द में काफी राहत मिलती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
