चेहरे को चमकाने और ग्लोइंग बनाने के लिए लोग तरह-तरह के पापड़ बेलते हैं। महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लोकिन कुछ लोग ही होते हैं जो इनकोअफोर्ड कर पाते हैं और दूसरे लोग रह जाते हैं। इसलिए हम आपके लिए स्किन केयर के कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिसको फॉलो कर चेहरे की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाया जा सकता है।

Ice Massage

चेहरे की ग्लोइंग बनाने के लिए आप चेहरे की मसाज बर्फ से कर सकते हैं। अगर चेहरे पर बर्फ रगड़ी जाए तो स्किन को काफी फायदा मिलता है। एक तो चेहरे पर ताजगी बनी रहती है और दूसरा चेहरे की त्वचा पर होने वाली समस्या से भी राहत मिलती है। आपको बता दें कि चेहरे पर बर्फ रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया होता है, जिससे त्वचा पर निखार आता है और नेचुरल ग्लो मिलता है।

खुले पोर्स को करता है टाइट

बहुत बार ऐसा होता है कि चेहरे के पोर्स बड़े हो जाते हैं और खुल जाते हैं। अगर बर्फ का उपयोग करते हैं तो चेहरे के बड़े और खुले पोर्स टाइट हो जाते हैं और त्वचा काफी स्मूथ हो जाती है। साथ ही चेहरे पर बर्फ लगाने से ऑयल प्रोडक्शन भी कंट्रोल होता है।

पिंपल्स के लिए असरदार

चेहरे के पिंपल्स से परेशान हैं तो आइस मसाज लाभदायक हो सकती है। आइस मसाज करते हैं तो चेहरे की सूजन कम होती है। बर्फ रगड़ते हैं तो एक्स्ट्रा ऑयल के साथ गंदगी कम होती है और पिंपल्स काफी हद तक कम हो जाते हैं।

डार्क सर्कल

आंखों के नीचे के काले घेरों को भी बर्फ कम करने में लाभदायक है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल है तो डार्क सर्कल वाली जगह पर बर्फ की मालिश कर सकते हैं।

चेहरे पर बर्फ लगाने का तरीका

चेहरे पर बर्फ लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक पतले कॉटन के कपड़े में बर्फ को लपेट लें, याद रखें इसे सीधे स्किन पर नहीं लगाना। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करनी है। आप इसे एक से दो मिनट तक चेहरे पर रगड़ सकते हैं। रोजाना सुबह-शाम उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *