आज के समय में आंतों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज, आईबीएस, लीक गट सिंड्रोम और ब्लोटिंग के कारण बहुत लोग परेशान हैं। यह समस्या खराब डाइट जैसे कि प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाने, डाइट में फाइबर और प्रोटीन कम खाने, ज्यादा तनाव और बॉडी एक्टिविटी कम होने के कारण हो रही है। आंतो से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए अपनी डाइट सुधारना जरुरी है। डाइट में आप ऐसे फूड्स शामिल करें तो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा दें, पेट की गैस और एसिडिटी को कंट्रोल करें। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही फूड्स बताते हैं जो कि आपकी आंतों को हेल्दी रखेंगे। आइए जानते हैं।
प्रोबायोटिक्स फूड
प्रोबायोटिक्स फूड आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखेंगे। इन्हें खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। इन फूड्स को यदि आप रोज दिन भर के खाने में शामिल करेंगे तो आपकी गट हेल्थ में सुधार होगा।

किमची
यह एक कोरियन फर्मेंटेड वेजिटेबल डिश होती है इसे कोरियाई लोग ज्यादा खाते हैं। इसका सेवन करने से आपका पाचन भी दुरुस्त होगा और गट हेल्थ में भी सुधार होगा। यह आपके शरीर का फैट कंट्रोल करेगी और पेट के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाएगी।
दही और छाछ
कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि यदि आप रोज दही और छाछ का सेवन करेंगे तो आपका पाचन ठीक होगा। इसके अलावा यह आंतों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ का सेवन करने से आपके पाचन सुधरेगा और पेट भी ठंडा रखेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपकी गट हेल्थ दुरुस्त रहे तो रोज दही और छाछ खाने की आदत डालें। ये दोनों ही फूड तेजी से अरबों की संख्या में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देंगे और खराब बैक्टीरिया मरेंगे।
इडली और डोसा
आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए आप डाइट में चावल और उड़द की दाल से बनी इडली और डोसा खाएं। इडली और डोसा साउथ की डिश है यह आसानी से पच जाएगी और इसे खाने से कब्ज भी दूर होगी। इसके अलावा यदि आप इन दोनों चीजों का सेवन करेंगे तो ब्लोटिंग कंट्रोल में रहेगी। आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए आप इन फूड्स को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
अचार
अपनी गट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए खाने के साथ अचार का सेवन जरुर करें। घर का बना अचार न सिर्फ स्वाद होता है बल्कि आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगा। हालांकि यह ध्यान रखें कि अगर अचार में नमक या तेल ज्यादा है तो इसको सीमित मात्रा में ही खाएं। फर्मेंटेड फूड में प्रीबायोटिक मुख्य इंग्रीडिएंट पाया जाता है जो गुड बैक्टीरिया से भरपूर माना जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से आपकी गट हेल्थ अच्छी रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
