चाइनीज फूड सभी उम्र के लोग आजकल बहुत चाव से खा रहे हैं। बाजार में भी आपको तरह-तरह के नूडल्स, मंचूरियन, फ्राइड राइज और मोमोज जैसे फूड्स मिल जाएंगे इन सभी फूड्स का स्वाद बढ़ाने के लिए सफेद सिरका इस्तेमाल होता है। यह आपके खाने को तीखा और खट्टा बनाता है लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि यह आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होगा। खासतौर पर बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग यदि इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करेंगे तो उन्हें नुकसान हो सकता है। आज अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते कि सफेद सिरका कैसे सेहत के लिए हानिकारक होगा।
सेहत के लिए नुकसानदायक सफेद सिरका
एक्सपर्ट्स की मानें तो यह मुख्य तौर पर एसिटिक एसिड और पानी के साथ बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ चाइनीज फूड में ही नहीं होता बल्कि कई प्रोसेस्ड फूड्स और पैकेज्ड फूड्स में भी इसे इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके खाने को ज्यादा समय तक सही रखता है और स्वाद भी डबल र देता है लेकिन यदि आप ज्यादा मात्रा में इसे खाएंगे तो शरीर पर इसका गलत असर होगा। खासतौर पर बच्चों के लिए क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एसिड बच्चों के पाचन तंत्र पर असर डालेगा इससे उन्हें पेट में जलन, एसिडिटी और गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

दांत हो जाएंगे खराब
सफेद सिरके में कुछ एसिडिक तत्व होते हैं ऐसे में यह आपके दांतों के इनेमल को कमजोर बना देंगे जिससे दांत सड़ने लगेंगे और उनकी सेंसिटिविटी कम हो जाएगी।
पाचन पर होगा असर
यदि ज्यादा मात्रा में आप इसे पिएंगे तो आपको हार्ट बर्न, एसिड रिफ्लक्स और पेट संबंधी दिक्कतें होने लगेगी।
दवाईयों के साथ होने लगेगा रिएक्शन
यदि आप सफेद सिरके को कुछ दवाईयों जैसे कि इंसुलिन या एंटीबायोटिक्स के साथ लेंगे तो आपके शरीर पर इसका शरीर पर गलत असर होगा।
ये भी होगा नुकसान
यदि आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा और नियमित तौर पर करेंगे तो शरीर में मिनरल्स का संतुलन बिगड़ जाएगा। इससे आपकी हड्डियां कमजोर बनेगी। ऐसे में बच्चों को चाइनीज फूड या ज्यादा सिरके वाला खाना देने से पहले सावधानी बरतें। बच्चों को आप घर मं बना खाना खिलाएं। चाइनीज फूड का सेवन उन्हें कम करवाएं। यदि सीमित मात्रा में वह सिरके का सेवन करेंगे तो उनका पाचन तंत्र हेल्दी रहेगा और उनकी ऑवरऑल हेल्थ पर भी ज्यादा असर होगा।
ऐसे करें इस्तेमाल
. वैसे तो 1-2 चम्मच सिरका सलाद या फिर बाकी फूड्स में आप कई बार डाल सकते हैं। खाली पेट यदि आप इसका सेवन करेंगे तो एसिडिटी बढ़ जाएगी। ऐसे में इसको खाने के साथ या बाद में ही खाएं।
. छोटे बच्चे और प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा मात्रा में सिरका नहीं खाना चाहिए। खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाएं यदि इसे खाना चाहती हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

. अगर आप इसको अपनी स्किन पर लगाना चाहते हैं तो पहले थोड़े से हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट करें। इससे आप जलन और एलर्जी से बच जाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
