हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सभी क्या-क्या नहीं करते। अलग-अलग स्किन केयर प्रोडक्ट्स, स्किन ट्रीटमेंट्स इस्तेमाल करते हैं ताकि त्वचा हेल्दी और जवां नजर आए लेकिन स्किन को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ प्रोडक्ट्स ही नहीं डाइट और स्किन केयर पर ध्यान देना भी जरुरी है। आप हेल्दी स्किन के लिए कोलेजन बूस्टिंग फूड्स शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप नैचुरल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। वहीं यदि आप हफ्ते में दो बार चेहरे पर स्क्रब लगाएंगे तो भी आपकी स्किन शाईनी और ग्लोइंग नजर आएगी। इससे स्किन की डलनेस भी दूर होगी और त्वचा में निखार आएगा। लंबे समय तक यदि त्वचा की देखभाल न की जाए तो चेहरे पर डलनेस आ सकती है। ऐसे में आप उबले ओट्स और कॉफी से बना फेसमास्क लगा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह फेस स्क्रब आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और यह स्किन के लिए कैसे फायदेमंद रहेगा।

ओट्स से बना फेस स्क्रब दूर करेगा डलनेस

सामग्री

ओट्स – 1/2 कप
दालचीनी – 1/2 चम्मच
कॉफी – 1/2 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. फेस स्क्रब बनाने के लिए पहले ओट्स को पानी में हल्का सा पकाएं या फिर उबाल लें।
. जब ओट्स हल्के ठंडे हो जाए तो इन्हें अच्छे से मैश कर लें।
. अब इसमें दालीनी पाउडर और कॉफी पाउडर मिलाएं।
. थोड़ा सा चेहरा गीला करें और स्क्रब के साथ हल्की-हल्की मसाज करें।
. कम से कम 2 मिनट तक इसके साथ चेहरे को स्क्रब करें।

स्क्रब करने के फायदे

स्किन बनेगी सॉफ्ट

इस फेस स्क्रब को इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद रहेगा। ओट्स का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन सॉफ्ट होगी। इसके अलावा यह फेस स्क्रब त्वचा को स्मूद भी बनाएगा। ऐसे में यह तीनों सामग्रियां त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी।

त्वचा में आएगी शाइन

दालचीनी और कॉफी दोनों ही आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाएंगे। इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन शाईनी बनेगी और हेल्दी रहेगी। ओट्स का यदि आप चेहरे पर इस्तेमाल करेंगे तो इससे चेहरे की सॉफ्टनेस भी बढ़ेगी।

त्वचा होगी साफ

ओट्स, कॉफी और दालचीनी ये तीनों चीजें आपके चेहरे के लिए क्लीनिंग इंग्रीडिएंट्स के तौर पर काम करेगी। इनका चेहरे पर इस्तेमाल करने से स्किन अंदर से साफ होगी। यह आपकी त्वचा के पोर्स को क्लीन करेंगे और ऑयल प्रोडक्शन भी कंट्रोल करेंगे। यह स्क्रब आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

स्किन प्रॉब्लम्स होगी दूर

त्वचा में धूल-मिट्टी जमने के कारण स्किन में बैक्टीरिया की ग्रोथ भी बढ़ जाती है। इसके कारण आपकी स्किन में एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा भी रहेगा। वहीं यदि आप ओट्स के साथ स्क्रब करेंगे तो चेहरे क्लीन होगा और त्वचा अंदर से साफ होकर हेल्दी रहेगी।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो इस स्क्रब को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरुर करें। इसके बाद ही यह स्क्रब चेहरे पर लगाएं। वहीं यदि स्किन पर कोई इंफेक्शन या एलर्जी है तो किसी डॉक्टर की सलाह पर ही इसे चेहरे पर लगाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *