यात्रा करने किसे नहीं पसंद होता है। ये ताज़गी की कैप्सूल की तरह होते हैं। जब भी हम यात्रा करते हैं तो हमें नई चीज़ों, अलग-अलग संस्कृतियों और वातावरण से मुख़ातिब होने का मौका मिलता है। ऐसे में कोशिश किया करें कि हर साल आप कहीं न कहीं घूमने जरूर चाहें। यात्रा पर जाने के लिए जरूरी चीजों की पैकिंग बहुत जरूरी है साथ ही त्वचा की देखभाल भी।इसलिए आपको यहां अल्टीमेट स्किनकेयर किट गाइड के बारे में बताया जाएगा जो ट्रैवलिंग के दौरान बेहद ज़रूरी है।

Soft Cleanser

बहुत सी चीजें होती हैं जिनके बिना हम घर से बाहर नहीं जा पाते, जिनमें एक है क्लेंज़र। ऐसे में अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से सौम्य, ट्रैवल-साइज़ क्लेंज़र का चुनाव करें। जानकारी के लिए बता दें कि एक फ़ोम-बेस क्लेंज़र ऑयली स्किन के लिए, क्रीम-बेस क्लेंज़र रुखी या संवेदनशील त्वचा के लिए ठीक है।

Moisturizer

क्लेंजर के बाद बहुत जरूरी है कि मॉइस्चराइजर लगाएं तो ऐसे में हाइलूरोनिक एसिड या सेरामाइड्स जैसे घटकों वाला एक हल्का, हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइज़र चुनें और ये दिन और रात दोनों के लिए एक समान काम करे। हाथों के लिए भी हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें, जिससे आपके पाथ फटने से बच जाएं।

Sunscreen

मॉइस्चराइजर के साथ सनस्क्रीन की भी बहुत जरूरत है। एक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम SPF 50 वाला सनस्क्रीन। स्टिक, स्प्रे या कॉम्पैक्ट फ़ॉर्म में आनेवाले कंपैटिबल ऑप्शंस को चुन सकते हैं। बर्फ़ीले इलाकों में भी एसपीएफ़ की ज़रूरत होती है तो ऐसे में हाई क्वॉलिटीवाले सनस्क्रीन का उपयोग करें। इसके साथ ही अपने होठों का भी ध्यान रखें और उनपर हाइड्रेटिंग बाम लगाते रहें।

एकस्ट्रा टिप्स

अपनी फ़्लाइट के दौरान त्वचा की देखभाल के लिए हाइड्रेटिंग फ़ेस मास्क चुनें. लंबी दूरी की फ़्लाइटों के दौरान शीट या क्रीम मास्क लगाएं. अपनी त्वचा को तरोताज़ा करने के लिए गुलाब जल या हाइलूरोनिक एसिड के साथ मिस्ट का इस्तेमाल करें. सूजन को रोकने के लिए कैफ़ीन युक्त आई क्रीम या ठंडे टी बैग का इस्तेमाल करें. पूरी फ़्लाइट के दौरान अपने होठों को नम रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *