भारतीय घरों में आलू किसी न किसी तरह से खाया जरुर जाता है। खासतौर पर जो लोग आलू खाने के शौकीन होते हैं उन्हें यह भी डर रहता है कि इसको खाने से कहीं वजन न बढ़ जाए। ऐसे में जब वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट की बात आती है तो सभी पहले आलू ही थाली से बाहर निकालते हैं क्योंकि यह वजन बढ़ाता है लेकिन आप शायद यह न जानते हो कि इसे खाने के तरीके पर निर्भर करता है कि यह आपका वजन बढ़ाएगा या नहीं। यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत होता है ऐसे में यह शरीर को एनर्जी देगा। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, पौटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएंगे और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। समस्या तब ज्यादा आती है जब आप आलू डीप फ्राई करके खाएंगे ज्यादा तेल या फिर घी में पकाकर या रिफाइंड कार्ब्स के साथ खाया जाए। फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की, बटर वाली आलू की सब्जी या आलू के परांठे आपके शरीर में ज्यादा कैलोरी जाएगी। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, आलू को यदि आप हेल्दी तरीके से डाइट में शामिल करेंगे तो आप इन्हें खाकर भी फिट रह सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इसे खाकर फिट रह सकते हैं।
बेक करके खाएं
100 ग्राम बेक्ड आलू में 90 कैलोरीज पाई जाती हैं। यदि आप आलू हेल्दी तरीके से खाना चाहते हैं तो इसे बेक करके खाएं। बेक करके जब आप आलू खाते हैं तो इसमें तेल कम इस्तेमाल होता है ऐसे में यह लो कैलोरी डाइट ऑप्शन बन जाएगा। ऐसे करने से आलू के पोषक तत्व भी सुरक्षित रहेंगे खासतौर पर यदि आप इसको छिलके के साथ पकाते हैं। हल्के मसालों और हर्ब्स के साथ बेक करके भी आप इन्हें खा सकते हैं। इसके अलावा ग्रीक योगर्ट और हरी धनिया चटनी के साथ इन्हें खाना अच्छा ऑप्शन रहेगा। इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा बल्कि आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।

मात्रा का रखें ध्यान
यदि आप आलू को हेल्दी तरीके से खाने के बाद भी ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो आपके शरीर में कैलोरी ज्यादा जाएगी। 100-150 ग्राम आलू में करीबन 77 कैलोरीज पाई जाती है। ऐसे में आप दिनभर में 1-2 आलू खा सकते हैं। आलू की सूखी सब्जी में 100 ग्राम की मात्रा में करीब 150 कैलोरीज पाई जाती हैं ऐसे में इन्हें हेल्दी बनाने के लिए 5 ग्राम के करीबन तेल सही रहेगा। यदि आप मात्रा का ध्यान रखकर आलू खाएंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
उबला आलू खाएं
यदि आप चाहते हैं कि आलू खाकर भी आपका वजन न बढ़े तो उन्हें डीप फ्राई करने की जगह उबालकर या ग्रिल करके खाएं। उबला आलू हल्का और कम कैलोरी वाला होता है। इसको आप सूप, सलाद या हरी सब्जियों के साथ पकाकर खा सकते हैं। 100 ग्राम उबले हुए आलू में करीबन 65 कैलोरीज पाई जाती है।
रात में न खाएं आलू
यदि आप रात में आलू खाएंगे तो शरीर में कार्बोहाइड्रेट इकट्ठा होगा इससे वजन बढ़ने का खतरा रहेगा। ऐसे में आप दिन के समय इसको खा सकते हैं इससे यह शरीर को एनर्जी में बदल पाएगा। यदि आप आलू खा भी रहे हैं तो प्रोटीन वाले फूड्स डाइट में शामिल करें। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा और आपको जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। इससे आप ओवरईटिंग से भी बचेंगे।

दही के साथ न खाएं
अगर आप चाहते हैं कि आलू खाने के बाद भी आपका वजन न बढ़े तो इसका सेवन दही के साथ करें। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह आपका पाचन बेहतर बनाएंगे और आलू में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट खाने के जल्दी पचाने में मदद करेगा। इसके अलावा दही में प्रोटीन और हैल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं जो आपका शुगर लेवल बैलेंस करेंगे और आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
