शरीर के बाकी हिस्सों की तरह कानों की देखभाल भी करना जरुरी होता है। यदि इनकी अच्छे से केयर न की जाए तो इंफेक्शन होने लगता है। यह इंफेक्शन दर्दनाक भी होती है इसके कारण आपकी सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। कान में होने वाले फंगल इंफेक्शन को ऑटोमाइकोसिस कहते हैं। इसके कारण कान के आस-पास में सूजन, ड्राईनेस, बदबू के साथ-साथ डिस्चार्ज और दर्द भी होने लगता है। फंगल इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में यदि सही इसका इलाज अच्छे से करवाना जरुरी है लेकिन इलाज से पहले आपको यह भी पता होना चाहिए कि यह इंफेक्शन किस वजह से हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कानों में फंगल इंफेक्शन होने का कारण क्या है।

साफ-सफाई न करना

कुछ लोग अपने कान साफ ही नहीं करते ऐसे में इस वजह से भी फंगल इयर इंफेक्शन हो सकती है। जब आप अपने कानों को अच्छे से नियमित तौर पर साफ नहीं करते तो कानों की नली में गंदगी और वैकओस जमने लगता है ऐसे में इसके कारण फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि आप फंगल इंफेक्शन से अपना बचाव करना चाहते हैं तो कानों की साफ-सफाई का ध्यान रखें। आप इयर ड्रॉप इस्तेमाल करके अपने कानों को साफ कर सकते हैं।

एलर्जी

अगर आपको स्किन संबंधी समस्याएं जैसे कि एक्जिमा, सोरायसिस के चलते भी फंगल इंफेक्शन हो सकती है। कान की स्किन पर यदि जलन या खुजली हो तो भी फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा यदि आप कानों को रगड़ेंगे, खरोंचेगे तो भी कान की नली में फंगल इंफ ेक्शन हो जाएगा।

ज्यादा मॉइश्चर

अगर कानों की नली में बहुत ज्यादा नमी हो तो भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आपके कानों ज्यादा नमी के संपर्क में आते हैं तो यह इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। यदि आप बहुत ज्यादा नहाते हैं या स्विमिंग करते हैं तो भी फंगल इंफेक्शन का खतरा रहेगा। इसके अलावा इयरप्लग भी समस्या को बढ़ सकते हैं। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपके कान बचे रहे तो उन्हें ड्राई रखने की कोशिश करें।

गंदे हेडफोन इस्तेमाल करना

यदि आप गंदे हेडफोन या फिर इयरबड इस्तेमाल करेंगे तो भी इयर इंफेक्शन हो सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति के गंदे इयरबड या हेडफोन इस्तेमाल करने के कारण कान में फंगस और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में आप अपना हेडफोन या इयरबड किसी दूसरे का साथ शेयर न करें। इसके अलावा अपने हेडफोन और इयरबड समय-समय पर ही इस्तेमाल करें।

क्यू टिप्स इस्तेमाल करें

कुछ लोग कान साफ करने के लिए क्यू टिप्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह कान को साफ करने की जगह इनमें गंदगी और वैक्स भर सकते हैं। ऐसे में इसके चलते भी फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा क्यू टिप्स आपके कान के परदों के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। इससे मोम आपके कान की नली में जाकर इंफेक्शन का खतरा बढ़ा देगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *